Ro no D15139/23

ज्योतिष जिता रहे भाजपा को एबीसी की दौड़ में गांधी गायब, दम भरा दीक्षित ने वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की ताक धिना धिन..

ए आम आदमी पार्टी, बी भाजपा और सी कांग्रेस तीनों ही ताल ठोककर दिल्ली के विधानसभा चुनावों में डटी हैं। 62 वाली आम आदमी पार्टी के नेता अपने फायदे के लिये किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।

यही कारण है कि वे वक्त पड़ने पर राहुल गांधी को कंधे पर उठाने को तत्पर हो जाते हैं और काम निकल जाने पर उनके खिलाफ आग उगलने लगते हैं।
ज्योतिष के अनुसार अरविंद केजरीवाल का राजनैतिक कैरियर समाप्ति की ओर दिख रहा है।

इससे पहले भी ज्योतिष केएम सिन्हा की भविष्यवाणी सही हुई कि 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच जलदुर्धटना की संभावना बनती है। महाकुम्भ में 29 जनवरी मौनी अमावस्या को दुर्घटना घटी थी पहले आग भी लगी थी।
हां घटना दो दिन पहले हो गयी, ये बात सही है लेकिन दुर्घटना की बात को इन्होंने पहले ही बता दिया था।

इनका दिल्ली चुनाव के बारे में कहना है कि सत्ता परिवर्तन अवश्य होगा।
जाहिर है अरविंद को सत्ता से कौन हटाने की स्थिति में है ये बात सभी समझते हैं।

कांग्रेस की हालत तो वैसे ही पतली है तो साफ जाहिर है कि इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार गिरेगी और भाजपा सत्ता प्राप्त करेगी।

ज्योतिषाचार्य का साफ कहना है कि अरविंद केजरीवाल की दुर्दशा प्रारम्भ हो जाएगी। इनसे जुड़े चेहरों का राजनैतिक अंत शुरू हो चुका हैै।

रस्म अदायगी के लिये लड़ी कांग्रेस

दिल्ली मे कांग्रेस केवल फाॅर्मेलिटी के लिये चुनाव लड़ी इस बात को कोई नकार नहीं सकता। बात करें राहुल गांधी की तो… खामोशी से चुनाव निपट जाने दिये।
हर बार बाहंे उपर उठाकर तेवर दिखाकर बोलने वोले इस नेता को कम ही देखा गया।

दिल्ली के दंगल में दिखें तो केवल दीक्षित। संदीप दीक्षित जो पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र हैं।
जानकार बताते हैं कि अंदर से खोखलाहट महसूस कर रहे हैं।

खोखलाहट नया शब्द सुना न आपने, मगर यही यहां पर लागू होता है। पूरी की पूरी कांग्रेस दिल्ली में खालीपन महसूस कर रही है।
लड़ने के लिये मैदान में भाजपा और केजरीवाल ठोके हुए थे ताल।

भाजपा के पास मुख्यमंत्री का नाम नहीं था इसलिये भाजपा लड़ रही थी और अपनी पार्टी के केजरीवाल ही सर्वेसर्वा है इसलिये कह सकते हैं कि वे ही लड़ रहे थे। और घटिया स्तर पर जाकर लड़ रहे हैं।

दिल्ली में
सकते में झण्डू और बण्डू

दिल्ली के आम आदमी झण्डू ने कहा कि ‘कितना भी गिरा हुआ आदमी हो ऐसी बात कैसे कह सकता है।
और
कितना भी मूर्ख आदमी हो इतनी बेवकुफी की बात केसे बोल सकता है… ’

बण्डू बोले ‘यार हुआ क्या ?’

झण्डू ने कहा अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि हरियाणा भाजपा ने यमुना नदी में ज़हर मिला दिया था।
भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा की सरकार ने दिल्ली में यमुना से आने वाले पानी में जहर मिलाकर भेज दिया है । वो तो भला हो हमारे दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियारों ने पकड़ लिया।
इसके अंदर उन्होंने ऐसा जहर मिलाकर भेज दिया है जिसकी सफॅाई भी नहीं हो सकती।

केजरीवाल ने आग बेहूदा आरोप लगाया था कि ‘भाजपा चाहती थी कि दिल्ली में हजारों लोग मरें और इल्जाम हम पर लगे तो हम चुनाव हार जाएं’।

निस्संदेह केजरीवाल के इस बयान ने दिल्ली के लोगों को व्यथित कर दिया था। सारे देश में इस बयान की निन्दा की गयी।
———————————————
जवाहर नागदेव वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, विश्लेषक,
मोबा. 9522170700
बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

          सक्ती  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने प्रदेश में धर्मांतरण रोकने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 का अनुमोदन कर दिया है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़…

    Read more

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    CNG Crisis : कोलकाता. पश्चिम एशिया में युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. इसके साथ ही गैस व पेट्रोलियम का संकट गहराता जा रहा है. देश के अन्य हिस्सों के…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम