Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में जिले के प्रयास आवासीय विद्यालय का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

अम्बिकापुर 07 मई 2025/  प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रशासकीय अधिकारी ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर सत्र 2024-25 कक्षा 10वीं की छात्राओं खुशबू बारिक एवं दिव्या चौहान ने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। कुल दर्ज 112 विद्यार्थियों में से 26 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया एवं 82 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं में कुल दर्ज 121 विद्यार्थियों में 18 बच्चों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया एवं 118 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इस प्रकार कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने इस हेतु सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ ललित शुक्ला ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत का आयोजन 09 मई को

    अम्बिकापुर 06 मई 2026/  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 09 मई 2026 शनिवार को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु जिले में विभिन्न खंडपीठों की स्थापना की…

    Read more

    जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी

    अम्बिकापुर 06 मई 2026/  सरगुजा जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में किए गए कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन कार्य विभाजन…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    पीएम मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त जवाब दुनिया को दिखाया

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    118 विधायकों का समर्थन जुटाकर आइए, लगातार दूसरे दिन राज्यपाल ने विजय को लौटाया वापस

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    बिहार कैबिनेट में किस जाति से कितने मंत्री? देखिए सम्राट सरकार की पूरी सोशल इंजीनियरिंग

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    सम्राट कैबिनेट के मंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी का होगा रोड शो, डेढ़ घंटे रहेंगे शहर में

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    धैर्य से धोबी पछाड़,बची-खुची मत गंवाओ दीदी,क्या रूखसत हुए राहुल ?विजय जुलूस पर रोक; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…