Ro no D15139/23

हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणाम जारी सरगुजा जिले में हाई स्कूल में 87.58 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी में 85.94 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने विद्यार्थियों को दीं बधाई एवं शुभकामनाएं

अम्बिकापुर 07 मई 2025/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में दोनों कक्षाओं के परिणामों जारी किए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट (10वीं) की मुख्य परीक्षा में सरगुजा जिले के कुल 9258 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। उनमें से 4137 बालक और एक 5121 बालिकाएं हैं। इनमें से कुल 9192 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें कुल 8051(कुल 87.58 प्रतिशत) परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इसी तरह हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट (12वीं) की परीक्षा में कुल 7965 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिनमें से 3376 बालक और 4589 बालिकाएं हैं।
इनमें से कुल 7942 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए। इनमें से कुल 6826 (85.94 प्रतिशत) परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं-

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिले के सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने “सरगुजा 30“ आवासीय कोचिंग के विद्यार्थियों से मिलकर उन्हें बधाई दी। सरगुजा 30 में अध्ययन करने वाली छात्रा भूमिका राजवाड़े ने हाई स्कूल परीक्षा में 97.83 प्रतिशत एवं हायर सेकेंडरी की परीक्षा में प्रीति गुप्ता ने 93.20 प्रतिशत प्राप्त कर सफलता हासिल की है। कलेक्टर श्री भोसकर ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि इसी तरह आगे भी ईमानदारी के साथ मेहनत करें,खुद पर भरोसा रखे, आप सभी ने अच्छा मेहनत किया, निश्चित रूप से आप सभी की मेहनत रंग लाई है।उन्होंने इस हेतु उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “सरगुजा 30“ का उद्देश्य छात्र- छात्राओं को विशेष तैयारी कराना है, जिससे बोर्ड परीक्षा में सरगुजा जिले का प्रदर्शन बेहतर हो और आज परिणाम हम सबके सामने है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आगे भी कक्षाओं का बेहतर संचालन हो, ताकि आने वाले सत्र में भी सरगुजा जिले  के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!