Ro no D15139/23

प्रथम संस्था के ’रिमोट सेकंड चांस’ प्रोग्राम में महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा दसवीं की शिक्षा का दूसरा अवसर

अंबिकापुर, 29 अप्रैल 2025/  प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित ’रिमोट सेकंड चांस’ प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ की किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को ओपन बोर्ड के माध्यम से कक्षा दसवीं की तैयारी का एक सुनहरा अवसर मिल रहा है। यह कार्यक्रम उन महिलाओं और किशोरियों के लिए एक नई राह लेकर आया है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गई थीं।

प्रथम संस्था, एक गैर सरकारी समाजसेवी संगठन है जोकि शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से काम कर रहा है। संस्था का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को दसवीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी हेतु मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण देना है। इस दौरान प्रतिभागियों को बुनियादी शिक्षा से लेकर मुख्य विषयों की मजबूत नींव प्रदान की जाती है, ताकि वे ओपन बोर्ड की परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर सकें।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं

रिमोट सेकंड चांस में केवल 14 वर्ष से अधिक आयु की किशोरी बालिकाएं और महिलाएं पात्र होंगे। इसमें निःशुल्क ऑनलाइन शिक्षा सामग्री एवं मार्गदर्शन प्राप्त होंगे। ओपन बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरवाने एवं परीक्षा दिलवाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। आगे की शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के कार्यक्रम समन्वयक श्री धनेश कुमार भास्कर द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर पात्र एवं इच्छुक लाभार्थियों की पंचायतवार सूची तैयार कर संस्था को प्रदान की जाएगी, जिससे कोई भी पात्र महिला या किशोरी इस अवसर से वंचित न रह जाए।

प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम की गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु स्थानीय अमले को सक्रिय रूप से जोड़ते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। रिमोट सेकंड चांस की यह पहल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।

  • Related Posts

    बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक

    *समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से हुईं सशक्त, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा संबल*   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण…

    Read more

    जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत

    जीवामृत और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम, कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मिली नई दिशा   रायपुर, 26 जुलाई 2026/ कृषि विभाग द्वारा जैविक एवं…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच