Ro no D15139/23

सर्दियों में गाजर, मेथी और मटर से बनाएं ये शानदार डिश, रोटी के साथ सर्व करें

ठंड के दिनों में आप भी आसानी से बनने वाली रेसिपी की तलाश में हैं जिसका स्वाद चखते ही मजा आ जाए तो आप गाजर मेथी मटर की सब्जी को बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं गाजर मेथी मटर की रेसिपी.

ठंड के मौसम में अलग-अलग तरह की सब्जियां मार्केट में देखने को मिलती हैं. इस मौसम में मेथी, पालक, गाजर, बथुआ या मटर आसानी से मिल जाते हैं और घरों में इन सब्जियों का इस्तेमाल करके टेस्टी पकवान बनाया जाता है. सर्दियों में आप रोटी या पराठे के साथ कुछ स्पेशल डिश बनाना चाहते हैं तो गाजर मेथी मटर की रेसिपी को जरूर ट्राई करें. इस सब्जी का बेहतरीन स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.

गाजर मेथी मटर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गाजर- 2
  • मटर- 1 कप
  • प्याज- 1
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • मेथी- 1 कप
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हींग- चुटकी भर
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • धनिया पत्ती-  2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

गाजर मेथी मटर को कैसे तैयार करें?

  • गाजर मेथी मटर की सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर को अच्छे से साफ कर लें. इसे आप छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद आप मेथी के पत्तों को भी साफ कर लें और बारीक काट लें.
  • अब आप कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें आप जीरा और हींग को डाल दें. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटा हुआ लहसुन डाल दें. अब बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब आप मटर और गाजर को डाल दें. इसे आप ढककर पका लें. बीच-बीच में चलाते रहें. जब गाजर नरम हो जाए तब आप इसमें मेथी के पत्तों को डाल दें. इसे पका लें.
  • हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें. अब आप इसमें स्वादानुसार नमक को भी डाल दें और ढककर थोड़ी देर तक पका लें. ऊपर से बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को भी डाल दें.
  • Related Posts

    पालक से बनाएं तड़के वाला रायता, ओंकार पवार ने बताई रेसिपी

    Tadke Wala Palak Raita: अगर आप रायता खाने के शौकीन हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. अब तक आपने खीरा, गाजर या प्याज वाला रायता तो बहुत खाया होगा,…

    Read more

    मैदा और अंडे के बिना तैयार करें स्वादिष्ट बेसन मफिन, जानें आसान तरीका

    Besan Muffin Recipe: कुणाल कपूर के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई बेसन मफिन रेसिपी इन दिनों काफी पसंद की जा रही है. यह रेसिपी खास इसलिए है क्योंकि इसमें मैदा…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?