Ro no D15139/23

लुंड्रा ब्लॉक के ग्राम उदारी व जमड़ी में आजीविका सेवा केंद्र का शुभारंभ

कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन से संबंधित आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर होंगी उपलब्ध
 
अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2025/  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले के लुंड्रा ब्लॉक में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (IFC) परियोजना के तहत ग्राम उदारी और जमड़ी में आजीविका सेवा केंद्र का आज शुभारंभ किया गया। इस परियोजना में कुल 12 ग्राम शामिल हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, सरपंच , उपसरपंच एवं बड़ी संख्या स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं। उन्होंने सामुहिक रुप से फीता काटकर आजीविका सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही स्व सहायता समूह की दीदियों को पशु सखी किट प्रदान एवं मत्स्य बीज का वितरण किया गया।

इस आजीविका सेवा केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन से संबंधित सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इन केंद्रों पर सब्जी बीज, पशुओं के लिए टीकाकरण, मत्स्य पालन हेतु चारा, बीज व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस सेवा केंद्र का उद्देश्य ग्रामीणों की आय वृद्धि एवं आजीविका संवर्धन करना है।

इस दौरान कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि आजीविका सेवा केंद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कृषि प्रणाली से जुड़े इन सेवा केंद्रों के माध्यम से किसानों और पशुपालकों को वैज्ञानिक तकनीक, प्रशिक्षण और संसाधन मिलने से उत्पादन बढ़ेगा और आमदनी में सुधार होगा।

जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े ये केंद्र आत्मनिर्भर गांव बनाने की दिशा में सार्थक कदम हैं। इससे न केवल किसानों को लाभ होगा बल्कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी।

इस दौरान लूण्ड्रा जनपद पंचायत सीईओ सुश्री प्रीति भगत, डीपीएम श्री राहुल मिश्रा, NRLM BPM ऋतुराज गुप्ता,उदारी और जमड़ी के सरपंच, एंकर ज्योति तिवारी सहित 4 ब्लाक के IFC एंकर, तकनीकी सहयोग एजेंसी प्रदान के जिला प्ररिनिधि विकास टण्डन उपस्थित रहे स्व-सहायता समूह की दीदियां, किसान और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?