
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सिंगारभाट, कांकेर में दक्षिण क्षेत्रीय अन्तर्महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ किया गया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की उपस्थिति में आयोजित दक्षिण क्षेत्रीय अन्तरमहाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता में शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जगदलपुर, कृषि महाविद्यालय कुरूद, लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र नारायणपुर, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र पखांजूर, रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कांकेर एवं महामाया कृषि महाविद्यालय धमतरी के 240 प्रतिभागी शामिल हुए। कुलपति डॉ. चंदेल ने सभी प्रतिभागियों से अपनी पूरी क्षमता तथा मेहनत के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा सफलता अर्जित करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही दक्षिण क्षेत्र के समस्त प्रतिभागियों को टीम भावना से खेलने शपथ दिलायी। इस अवसर समारोह में विशिष्ठ अतिथि डॉ. एस.एस. टूटेजा, निदेशक विस्तार सेवाएं इं.गा.कृवि.वि. रायपुर, डॉ. आर.एस. नेताम, सहित संबंधित महाविद्यालयों के अधिष्ठाता उपस्थित थे।









