Ro no D15139/23

जिले में सब्जी की खेती के लिए बढ़ा रूझान – शासन की किसान हितैषी योजना का दिखाई दे रहा असर

 

– जिले में सब्जी की खेती के लिए बढ़ा रूझान

– शासन की किसान हितैषी योजना का दिखाई दे रहा असर

*- सुशासन तिहार कृषक श्री प्रेमलाल कंवर के लिए रहा सुखद एवं फायदेमंद*

*- खेती-किसानी से प्राप्त आय से खरीदी दो पहिया वाहन एवं पिकअप*

राजनांदगांव 06 मई 2026। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दिखाई दी। यह शिविर कृषक श्री प्रेमलाल कंवर के लिए सुखद एवं फायदेमंद रहा। सब्जी की खेती के लिए नि:शुल्क बीज पाकर उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि तकनीकी जानकारी के साथ राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत मल्ंिचग पद्धति के माध्यम से सब्जी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि वे सब्जी भिंडी, टमाटर, बरबट्टी, लौकी सहित अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं तथा स्थानीय हाट बाजार में बिक्री करते है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर मार्केट मिलने से सब्जियों की बिक्री यहां आसानी से हो रही है। खेती-किसानी से जो आय हुई उससे दो पहिया वाहन खरीदा तथा अब सब्जी लाने-ले जाने के लिए चार पहिया वाहन पिकअप खरीद लिए हंै।
कृषक श्री प्रेमलाल कंवर ने राज्य पोषित योजना अंतर्गत आम के पौधों का रोपण किया गया था, जिससे आमदनी में वृद्धि हुई। पहले वे धान की खेती करते थे, लेकिन उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रोत्साहन मिलने पर सब्जी की खेती करना प्रारंभ किया। उन्होंने नि:शुल्क आम के कलमी पौधों का रोपण भी किया है। पौधों के बीच के खाली जगह में सब्जी की खेती करने हेतु तकनीकी जानकारी उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि सुशासन तिहार में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर जनमानस की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स