Ro no D15139/23

नैनो उर्वरक के उपयोग से भिंडी, मक्का एवं धान की उपज में वृद्धि, किसान प्रभु राम राजवाड़े ने साझा किए अपने सकारात्मक अनुभव

अम्बिकापुर 20 जून 2026/    जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर के प्रगतिशील किसान प्रभु राम राजवाड़े ने भिंडी, मक्का एवं धान की फसलों में नैनो उर्वरक के सफल उपयोग से प्राप्त सकारात्मक अनुभव साझा करते हुए कहा है कि इस तकनीक ने खेती को अधिक सरल, सुविधाजनक एवं लाभकारी बनाया है। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया के उपयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है, साथ ही मिट्टी की गुणवत्ता को सुरक्षित रखने में भी सहायता मिल रही है।

किसान प्रभु राम राजवाड़े ने बताया कि वे अपनी फसलों में नियमित रूप से नैनो यूरिया-डीएपी का उपयोग कर रहे हैं और इसके परिणाम संतोषजनक रहे हैं। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया का उपयोग करना बेहद आसान है। एक एकड़ क्षेत्र के लिए एक बोतल नैनो यूरिया पर्याप्त होती है तथा एक टंकी पानी में इसके तीन ढक्कन मिलाकर फसलों पर आसानी से छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि छिड़काव के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती और कम समय में अधिक क्षेत्र में इसका उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया के उपयोग से फसलों की वृद्धि बेहतर हुई है तथा उत्पादन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उनके अनुसार, जहाँ पहले उन्हें लगभग 10 इकाई उत्पादन प्राप्त होता था, वहीं अब लगभग 20 इकाई तक उत्पादन प्राप्त हो रहा है। इससे किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।

प्रभु राम राजवाड़े ने बताया कि नैनो यूरिया का एक महत्वपूर्ण लाभ इसकी आसान उपलब्धता और परिवहन सुविधा है। इसकी छोटी पैकेजिंग होने के कारण इसे आसानी से जेब या झोले में रखकर लाया-ले जाया जा सकता है। इससे किसानों को भारी बोझ ढोने की आवश्यकता नहीं पड़ती और समय एवं श्रम दोनों की बचत होती है।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक दानेदार यूरिया के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जबकि नैनो यूरिया का प्रभाव सीधे पौधों तक सीमित रहता है और मिट्टी पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता। यही कारण है कि उन्होंने अपनी खेती में नैनो यूरिया को अपनाया है।

किसान प्रभु राम राजवाड़े ने बताया कि अपने सकारात्मक अनुभवों को देखते हुए उन्होंने अपने गाँव के 8 से 10 अन्य किसानों को भी नैनो यूरिया के उपयोग की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी भूमि की उर्वरता को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि वे अपनी जमीन की सेहत को सुरक्षित रखते हुए अच्छी पैदावार और अधिक लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो नैनो यूरिया का उपयोग अवश्य करें। यह किसानों के लिए एक प्रभावी, सुविधाजनक और पर्यावरण हितैषी विकल्प है, जो टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई