Ro no D15139/23

ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने बॉक्स ऑफिस में लाया भूचाल, चार दिनों में ही 12 फिल्मों से ज्यादा की कमाई

इंटरटेनमेंट डेस्क। एक्टर-डायरेक्टर-राइटर ऋषभ शेट्टी साल 2022 में रिलीज ‘कांतारा’के 3 साल बाद अब ‘कांताराः अ लेजेंड – चैप्टर 1’ लेकर सिनेमाघरों में भूचाल मचा रहे हैं। पिछले गुरुवार को रिलीज हुई ये कन्नड़ माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म ने थिएटरों में जबरदस्त कमाल दिखाया है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ-साफ नजर आ रहा। इस फिल्म का जादू ही है कि इसने वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे सितारों की मसाला लव स्टोरी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ समेत 12 फिल्मों की ऐसी-तैसी कर डाली है। जिस फिल्म को ‘सैयारा’ के बाद इस साल की दूसरी शानदार लव स्टोरी बताई जा रही थी, वो चाहकर भी अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हो रही।

‘कांताराः चैप्टर 1’ ने एक्सटेंडेड वीकेंड के साथ केवल चार दिनों में ही देश भर में बजट से करीब डबल कमाई कर डाली है। वहीं फिल्म ने अपने बजट से 79% की अधिक कमाई कर डाली है। आलम ये है कि इस फिल्म ने इस साल आई रजनीकांत की धांसू फिल्म को चार दिनों में बहुत पीछे छोड़ दिया है। ‘कुली’ भी एक्सटेंडेड वीकेंड के साथ गुरुवार को रिलीज हुई थी और इसने चार दिनों में 194.5 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, इसके अलावा भी इस साल की कई फिल्मों को इसने धूल चटा दी है।

‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी में उलझ जाएंगे आप

‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी साल 2022 में आई पहली फिल्म से काफी अलग है। ये फिल्म माइथोजिकल, प्राचीन, दंतकथात्मक जरूर है, लेकिन पहली फिल्म से बेहद अलग। ऋषभ शेट्टी ने कहानी के ताने-बाने को कुछ इस तरह बुना है कि जैसे ही आपका दिमाग इससे आगे बढ़ने की सोचेगा, इसके पहले ही पूरा मिजाज बदल चुका होगा। कभी ये आपको रुला देगी तो कभी आश्चर्य से भर उठेंगे आप।

  • Related Posts

    कभी 10 लोगों संग शेयर किया कमरा, आज लग्जरी लाइफ जीते हैं मनोज बाजपेयी

    Manoj Bajpayee Net Worth: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी आज अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ प्रेरणादायक जीवन कहानी के लिए भी जाने जाते हैं. बिहार के छोटे से गांव बेलवा…

    Read more

    सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय अंचल में खेलों के जरिए बदलाव की नई लहर – सचिन तेंदुलकर का दौरा प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* *खेलों के माध्यम से बस्तर में सकारात्मक बदलाव की मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    ईरान से युद्ध चाहते थे नेतन्याहू: ट्रंप ने की ‘हां’, पर ओबामा, बुश और बाइडन ने क्यों कहा था ‘नो’?

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन