Ro no D15139/23

भारत का सबसे मुश्किल मैच आज, 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया वर्ल्डकप में अब तक अजेय

खेल डेस्क। महिला विश्व कप 2025 का 13वां मुकाबला आज भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया का ये चौथा और इस टूर्नामेंट में अभी तक का सबसे मुश्किल मैच है. पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद हरमनप्रीत कौर एंड टीम की चिंताएं अभी बढ़ी हुई होंगी. दूसरी तरफ एलिसा हेली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत नजर आ रही है, टीम ने एक भी मैच नहीं हारा है. हेड टू हेड में भी ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा है.

महिला विश्व कप 2025 में शनिवार को इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से हराया, इसके बाद इंग्लैंड अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है. ऑस्ट्रेलिया 3 में से 2 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, टीम के 5 अंक हैं क्योंकि 1 मैच उनका बारिश के कारण रद्द हो गया था. भारतीय महिला क्रिकेट टीम 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, टीम ने 3 में से 2 मैच जीते हैं और 1 हारा है.

7 बार की चैंपियन है ऑस्ट्रेलिया

महिला वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा खिताब ऑस्ट्रेलिया के ही नाम है, टीम 7 बार चैंपियन रही है. इसके आलावा इंग्लैंड ने 3 और न्यूजीलैंड ने 1 बार विश्व कप खिताब जीता है. भारतीय महिला टीम 2 बार फाइनल तक पहुंची है, लेकिन दोनों बार खिताब का सपना टूटा है.

भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला

कुल मैच: 59

भारत ने जीते: 11

ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 48

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच आज वनडे में 60वां मुकाबला खेला जाएगा. वनडे में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है, 59 मैचों में से 48 बार उसने टीम इंडिया को हराया है जबकि भारतीय टीम सिर्फ 11 बार ऑस्ट्रेलिया को हरा सकी है.

कब और कहां खेला जाएगा मैच

आज, 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मैच शुरू होगा, टॉस 2:30 बजे होगा. मैच एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

  • Related Posts

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- नफरत से जरूरी इंसानियत है

    Hema Malini Reviews Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ देखने के बाद अपना रिएक्शन शेयर किया है. दिग्गज अभिनेत्री ने राजकुमार संतोषी के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल