Ro no D15139/23

उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 31 मई को कोरबा में 6.61 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

रायपुर, 30 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 31 मई 2026 को कोरबा मे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री देवांगन प्रातः 10.05 बजे कोरबा के वार्ड क्रमांक-18 में सड़क डामरीकरण हेतु 90 लाख रूपए की राशि के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3.45 बजे अपने कोरबा स्थित निज निवास चारपारा कोहड़िया से रवाना होकर वे दोपहर अपरान्ह 4 बजे नीम चौक खरमोरा पहुंचेंगे एवं कोसाबाड़ी अंतर्गत 2 करोड़ 95 लाख 50 हजार रुपए की लागत राशि के 7 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इस मौके पर महापौर श्रीमती संजु देवी राजपूत भी विशेष रुप से मौजूद रहेंगी.

उद्योग मंत्री श्री देवांगन जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें वार्ड क्रमांक-35 अंतर्गत गोकुल नगर गौठान हेतु बाउंड्रीवाल, शेड, अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण हेतु 35 लाख 80 हजार रूपए, खरमोरा स्थित सीसी रोड निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक-36 अंतर्गत डिंगापुर जंगल खटाल में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक-36 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण हेतु 40 लाख रूपए, उक्त वार्ड में ही स्वास्थ्य विभाग कॉलोनी में नाली निर्माण तथा जिला चिकित्सालय मुख्य मार्ग तक नाला निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 94 लाख 70 हजार रूपए शामिल है।

मंत्री श्री देवांगन इसके पश्चात शाम 5 बजे पोड़ीबहार कोरबा पहुंचेंगे एवं कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत 2 करोड़ 76 लाख 21 हजार रूपए की राशि के 5 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। श्री देवांगन उक्त जोन अंतर्गत जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें वार्ड क्रमांक-20 अंतर्गत पथर्रीपारा से सामुदायिक भवन एवं गणेश चौक तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण हेतु 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक-31 अंतर्गत नवीन स्टॉल से बद्रसान गली, काली मंदिर गली से दर्शन घर, कबीर आश्रम से संजय नगर तक आरसीसी नाली निर्माण हेतु 97 लाख 8 हजार रूपए, उक्त वार्ड अंतर्गत दुर्गा पंडाल से ब्लू बर्ड स्कूल होते हुए उच्च जलागार, डॉ. अरोरा गली, सिसोदिया घर से बंछोर गली में सड़क डामरीकरण कार्य हेतु 94 लाख 49 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक-31 अंतर्गत काली मंदिर से आरपी नगर शिवाजी नगर मोड़ तक सीसी रोड के निर्माण कार्य हेतु 49 लाख 64 हजार रूपए तथा वार्ड क्रमांक-32 अंतर्गत नर्सिंग कॉलेज के सामने से केशव दास के घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु 15 लाख रूपए शामिल है।

मंत्री श्री देवांगन इसके पश्चात शाम 6 बजे कोरबा के न्यू नेहरू नगर भैंसखटाल ढ़ोढ़ीपारा वार्ड क्रमांक-17 पहुचेंगे एवं यहां वे हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद, वे वापस अपने कोरबा स्थित निज निवास चारपारा कोहड़िया लौट आएंगे।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास