Ro no D15139/23

उपभोक्ता जागरूकता शिविर में दी गई उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी

धमतरी, 06 फरवरी 2026/ ग्राम सोरम में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिला उपभोक्ता आयोग, धमतरी के अध्यक्ष श्री गोपाल रंजन पाणिग्राही एवं सदस्यद्वय  रूपा शर्मा एवं  अरविन्द सिंह परिहार तथा ग्रामीण जन उपस्थित हुए। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यद्वय द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों को उपभोक्ता कानून के बारे में विस्तार से बताते हुए उपभोक्ता अधिकारों से अवगत कराया गया, तथा ई-जागृति पोर्टल व ई-हियरिंग के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि, कोई भी सामान क्रय करते समय उसकी अवसान तिथि/एक्सपायरी डेट तथा मूल्य का अवलोकन अवश्य करें तथा सामान का पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें।
ग्रामीणों ने इस मौके पर फसल बीमा, अन्य कृषि उपकरण एवं खाद बीज के संबंध में जानकारी ली गई। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग, धमतरी के सदस्य  अरविन्द सिंह परिहार द्वारा ई-जागृति पोर्टल व ई-हियरिंग के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य  रामेश्वर प्रसाद साहू, ग्राम सरपंच  श्याम सुंदर सिन्हा, उपसरपंच  नरेन्द्र कुमार साहू, सचिव  अभिषेक तिवारी, पंच क्रमशः  गोवर्धन निषाद,  हेमलता साहू,  कौशिल्या साहू,  अनिल यादव, ईश्वरी मारकडे, हेमलाल, रामरानी यादव सुखवन्तिन ध्रुव, पुरुषोत्तम साहू, गोदावरी निषाद, त्रिवेणी साहू, खेमीन साहू, मन्नु साहू, महादेव ध्रुव एवं समस्त ग्रामीण जन तथा जिला उपभोक्ता आयोग धमतरी के कर्मचारी  सतीश मेनन व  नवीन जायसवाल भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नौकायान प्रतियोगिता के उत्कृष्ट फोटो हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल

      उत्कृष्ट फोटो को किया जाएगा पुरस्कृत *नौकायान प्रतियोगिता के फोटो 25 मार्च तक जमा कर सकते है* धमतरी, 23 मार्च 2026/ जिले में हाल ही में आयोजित भव्य नौकायान…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?