Ro no D15139/23

क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगी खेलवृत्ति

खेल वृद्धि वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित
अंतिम तिथि 16 फरवरीधमतरी, 6 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के उभरते एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रतिभा खोज कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड एवं नेशनल गेम्स में शामिल खेलों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं (सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी खेलवृत्ति का लाभ मिलेगा।

खेलवृत्ति की राशि इस प्रकार होगी—
• सीनियर वर्ग:
प्रथम स्थान – ₹75,000
द्वितीय स्थान – ₹50,000
तृतीय स्थान – ₹40,000
• जूनियर वर्ग:
प्रथम स्थान – ₹60,000
द्वितीय स्थान – ₹40,000
तृतीय स्थान – ₹30,000
• सब-जूनियर वर्ग:
प्रथम स्थान – ₹50,000
द्वितीय स्थान – ₹25,000
तृतीय स्थान – ₹20,000

एकल एवं दलीय खेलों में वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने वास्तविक रूप से प्रतियोगिता में भाग लिया हो। संबंधित उपलब्धियों का प्रमाण पत्र राज्य खेल संघ के अधिकृत पदाधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। खेलवृत्ति की स्वीकृति हेतु संचालक, खेल एवं युवा कल्याण सक्षम अधिकारी होंगे।

खेलवृत्ति हेतु आवश्यक शर्तें—
• खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो तथा प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।
• यदि खिलाड़ी ने एक से अधिक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, तो केवल श्रेष्ठतम वर्ग के आधार पर खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी।
• प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एक खिलाड़ी को केवल एक बार खेलवृत्ति की पात्रता होगी।
• खेलवृत्ति अधिकतम 25 वर्ष आयु तक के खिलाड़ियों को प्रदान की जाएगी।
• पात्रता का निर्धारण आवेदन वर्ष के विगत वर्ष में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

खेलवृत्ति हेतु आवेदन पत्र, राज्य खेल संघ से प्रमाणीकरण के पश्चात, खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय, रूद्री (धमतरी) में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 (कार्यालयीन समय तक) निर्धारित की गई है।

आवेदन पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी खेल विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

यह योजना प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल