Ro no D15139/23

परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की दी जा रही जानकारी

परिवहन विभाग द्वारा विगत तीन माह में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। इसके तहत परिवहन विभाग द्वारा जिले में आगमन पर विश्व शांति विश्वपदयात्री व रथयात्री, पर्वतारोही टीम के साथ यातायात परिवहन सड़क सुरक्षा का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें चौक-चौराहों पर मोटर सायकल चालकों को रूकवा कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही हेलमेट पहने चालकों को पुष्पगुच्छ देकर प्रोत्साहित किया गया। मोटरयान नियमों का उल्लंघन करने वाले को हार पहनाकर नियमों का पालन करने व मोटर सायकल चलाने समय हेलमेट पहनने कहा गया। परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग तथा विश्व शांति विश्वपदयात्री व रथयात्री, पर्वतारोही टीम के साथ नीरज बाजपाई इन्टरनेशनल स्कूल बोरी में लगभग 200 एवं युगांतर पब्लिक स्कूल सुंदरा में लगभग 160 स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात, सड़क सुरक्षा नियमों एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।
परिवहन विभाग द्वारा शासकीय महारानी स्कूल, स्टेट स्कूल, शासकीय ठाकुर प्यारेलाल स्कूल एवं वेसलियन स्कूल के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में बताया गया और सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों से संबंधित क्यूज आयोजित कर प्रश्न किया गया। जिसमें सही जवाब बताने वाले विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप नि: शुल्क हेलमेट प्रदान किया गया। परिवहन विभाग द्वारा जिले के शासकीय महाविद्यालय सुंदरा, छुरिया सहित अन्य शासकीय कॉलेजों में परिवहन सुविधा केन्द्र के माध्यम से लर्निंग लाईसेंस शिविर आयोजन कर अस्थाई लाईसेंस प्रदान किया गया। परिवहन विभाग द्वारा स्कूली बसों का भौतिक निरीक्षण कर फिटनेस जांच किया गया एवं वाहन से संबंधित अनिवार्य दस्तावेजों की जांच किया गया तथा सभी चालक-परिचालकों को परिवहन व यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : वन मंत्री केदार कश्यप

      वनौषधियों से महिलाओं को रोजगार की मिलेगी नई राह मानव-हाथी द्वंद्व रोकने सामुदायिक भागीदारी पर जोर रायपुर, 20 अगस्त 2026/ आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की मुख्य धुरी है।…

    Read more

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ