Ro no D15139/23

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में योजनाओं की जानकारी हो रही प्रदर्शित

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की डिजिटल प्रदर्शनी के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं प्रकाशन विभाग के स्टाल भी लगाये गये हैं
नई दिल्ली । महाकुंभ प्रयागराज के त्रिवेणी मार्ग पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी क्षेत्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं, नीतियों और लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को प्रदान करने के लिए लगाई गई डिजिटल प्रदर्शनी पंडाल में ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की डिजिटल प्रदर्शनी के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं प्रकाशन विभाग के स्टाल भी लगाये गये हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में एनामॉर्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन, एलईडी वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर के माध्यम से विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित हो रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की डिजिटल प्रदर्शनी में बाढ़, अगजनी, भूकंप, शीतलहर, जंगल की आग एवं अन्य प्राकृतिक एवं मानव जन्य होने वाली आपदाओं से बचाव के उपाय डिजिटल माध्यम से बताए एवं प्रदर्शित किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप की डिजिटल प्रदर्शनी विभिन्न कम्पनियों, उपक्रमों, में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप प्राप्त करने की प्रक्रिया बतायी जा रही है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग के स्टाल पर महत्वपूर्ण विषयों एवं महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के स्टालों पर मिलेट्स उत्पाद एवं सब्जी बीज भी उपलब्ध हैं।
महाकुंभ में आने वाले हजारों की संख्या में लोग इन और स्टालों का अवलोकन कर रहे है। दर्शक इन प्रदर्शनियों में प्रदर्शित चित्रों, चलचित्रों के माध्यम से दी जा रही जानकारी की सराहना कर रहे हैं और डिजिटल प्रदर्शनी को सूचना एवं शिक्षाप्रद बता रहे है। महाकुंभ नगर, त्रिवेणी मार्ग प्रदर्शनी परिसर में लगाई गई यह प्रदर्शनियां 26 फरवरी 2025 तक आमजन के अवलोकन के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जानी समस्याएं

      रायपुर, 07 जून 2026/ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज राज्य अतिथि गृह (पहुना) में विभिन्न पिछड़ा वर्ग समाजों के…

    Read more

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    Lalu Family Security: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा हटा दी है. इससे पहले राबड़ी देवी ने राबड़ी आवास से सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया था. राबड़ी देवी ने सभी सुरक्षाकर्मियों…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जानी समस्याएं

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जानी समस्याएं

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?