Ro no D15139/23

रजत महोत्सव अंतर्गत स्कूली बच्चों को दी गयी बाल सुरक्षा संबंधित जानकारी

जशपुरनगर 03 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर शासकीय पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय नीमगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड – हेल्प लाईन एवं पूर्व माध्यमिक शाला राजापारा भागलपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग आईसीपीएस के द्वारा स्कूली बच्चों बाल सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ बाल-विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल स्पोंसरशीप योजना, गुड -टच, बैड-टच, पोषण देखरेख एवं 1098 हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही बच्चों को संरक्षित करने एवं आत्मरक्षा के बारे में पूरी तरह से जानकारी भी दी गयी। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

दुलदुला के बाजारडांड आंगनबाड़ी में पोषण माह का हुआ आयोजन
आज दुलदुला के खटंगा सेक्टर के आंगनबाडी केन्द्र बाजारडांड में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत पोषण माह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पोषण युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने एवं एनीमिया से बचाव के लिए आयरन गोली का सेवन के संबंध में जानकरी दी गयी।

  • Related Posts

    जशपुर में पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम

    29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पिछले वर्ष के विजेताओं ने खिलाड़ियों से शामिल होने की अपील की जशपुरनगर 19…

    Read more

    सिविल सर्जन ने किया स्पष्ट, निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार दायित्वों का निर्वहन कर रहे जिला चिकित्सालय के सभी चिकित्सक

    सोशल मीडिया पर चिकित्सकों की ड्यूटी को लेकर प्रसारित जानकारी भ्रामक एवं तथ्यहीन जशपुरनगर 19 अगस्त 2026/ जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं चिकित्सकों की ड्यूटी के संबंध में सोशल मीडिया पर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ