Ro no D15139/23

गणेश विसर्जन के दौरान ग्राम जूरूडांड में हुए दुखद सड़क हादसे में अर्धरात्रि में घायलों से मिलने पहुंचे विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक

मृतकों के परिवारों को दी गई तत्काल आर्थिक सहायता
घायलों का अंबिकापुर में भी चल रहा है इलाज, प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता कराया जा रहा है उपलब्ध

जशपुरनगर 03 सितंबर 2025/ 02 सितंबर की रात्रि को बगीचा से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम जूरूडांड में गणेश विसर्जन के दौरान हुए सड़क हादसे में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घायलों को शीघ्रतम मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि करीब 12ः30 बजे विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और बेहतर उपचार हेतु डॉक्टरों को निर्देशित किया। इस हादसे में घायल हुए 22 लोगों को बेहतर उपचार हेतु अंबिकापुर रेफर किया गया है। इनमें से 15 का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में तथा 7 का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। शेष 8 घायलों का इलाज बगीचा सीएचसी में चल रहा है। घायलों में 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इस दुखद दुर्घटना में मृत हुए तीन लोगों के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को हर संभव चिकित्सीय एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

  • Related Posts

    पीडीएस दुकानों में घटिया चावल की आपूर्ति का आरोप निराधार रू खाद्य विभाग

    जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चावल की गुणवत्ता की जांच राशन कार्ड धारियों ने बताया चावल गुणवत्तापूर्ण और खाने योग्य जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिले की शासकीय उचित मूल्य…

    Read more

    युवाओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी कार्यप्रणाली को करीब से समझाने अनुभावात्मक शिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

     जनसेवा की भावना होगी विकसित, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति बढ़ेगी जागरूकता जशपुरनगर 20 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से माय भारत जशपुर द्वारा युवाओं को शासकीय…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल