Ro no D15139/23

ईवीएम संचालन के सम्बंध में 3 एवं 4 फरवरी को 18 वार्डों में दी जायेगी जानकारी

कोरबा 2 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार शहर के वार्डो में नगरीय निकाय निर्वाचन में ईवीएम के संचालन के संबंध में आमनागरिको को जागरूक किया जायेगा। वार्ड में लगने वाले शिविर में आम नागरिकों की शंकाओं / जिज्ञासाओं का निराकरण करने हेतु प्रति वार्ड (शासकीय कार्यालय में) ई.व्ही.एम. प्रदर्शन / जानकारी केन्द्र बनाया गया है। इस हेतु क्मउवदेजतंजपवद च्संद तैयार कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है, जिसमें समय प्रातः 10ः30 बजे से सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित दिवस / स्थल में ई.व्ही.एम. का प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 एवं 4 फरवरी को नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड 34 दादरखुर्द के मतदाताओं के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय दादरखुर्द, वार्ड क्रमांक 32 पोड़ीबहार के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पोड़ीबहार, वार्ड क्रमांक 28 एसईसीएल कालोनी क्र. 1 के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय एनसीडीसी कोरबा, वार्ड क्रमांक 30 एसईसीएल कालोनी 2 के लिए शासकीय हाईस्कूल जे.पी.कालोनी, वार्ड क्रमांक 11 सीतामणी के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय सीतामढ़ी, वार्ड क्रमांक 1 रामसागर पारा के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा (टीडब्ल्यूडी), वार्ड क्रमांक 15 परिवहन नगर के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कन्या साडा कोरबा, वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पंप हाउस, वार्ड क्रमांक 37 रामपुर के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर (पीडब्ल्यूडी), वार्ड क्रमांक 42 बालको नगर के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालको, वार्ड क्रमांक 43 कैलाश नगर के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कन्या बालको, वार्ड क्रमांक 47 रूमगरा के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय रूमगरा, वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कोहड़िया, वार्ड क्रमांक 48 हसदेव क्रमांक एक के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय दर्री, वार्ड क्रमांक 54 जमनीपाली के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जमनीपाली, वार्ड क्रमांक 51 स्याहीमुड़ी के लिए शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी, वार्ड क्रमांक 67 बल्गीखार के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्गीखार और वार्ड क्रमांक 63 विकासनगर के मतदाताओं के लिए राजा गुरू बालकदास शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आदर्शनगर कुसमुंडा को ईवीएम प्रदर्शन/जानकारी केन्द्र बनाया गया है। जहां मतदाताओं को ईवीएम मशीन से मतदान करने के संबंध में जानकारी दी जायेगी।

  • Related Posts

    विश्व क्षय दिवस पर जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ’ कैबिनेट मंत्री  लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने टीबी मुक्त कोरबा के लिए दिलाया संकल्प

      कोरबा, 24 मार्च 2026/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100 दिवसीय विशेष पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ आज  कलेक्ट्रेट…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की समय-सारणी घोषित   ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से प्रारंभ, अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026

     कोरबा, 24 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे