Ro no D15139/23

धमतरी प्रशासन की पहल – युवाओं को मिल रहा सेना भर्ती का निःशुल्क प्रशिक्षण

*रोजाना इन्डोर स्टेडियम में चल रहा सेना भर्ती हेतु शारीरिक प्रशिक्षण शिविर*

*अग्निवीर और प्रादेशिक सेना भर्ती की तैयारी में जुटे धमतरी के युवा*
*आगामी 15 नवम्बर से नया रायपुर में प्रादेशिक सेना भर्ती रैली*

धमतरी 10 नवम्बर 2025/- युवाओं के लिए रोजगार एवं सेवा के नए अवसर खोलते हुए जिला प्रशासन धमतरी द्वारा आगामी सेना भर्ती रैलियों की तैयारी को लेकर विशेष पहल की जा रही है। राज्य सरकार एवं प्रशासनिक तंत्र के समन्वय से जिले के नवयुवकों को प्रादेशिक सेना एवं अग्निवीर भर्ती रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
आगामी 15 नवम्बर से नया रायपुर में प्रादेशिक सेना भर्ती रैली तथा 07 जनवरी से धमतरी में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इन दोनों भर्ती आयोजनों में जिले के युवाओं को रोजगार, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा प्रत्येक सुबह इन्डोर स्टेडियम, धमतरी में शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रशिक्षित कोचों एवं खेल अधिकारियों की देखरेख में युवाओं को दौड़, लंबी कूद, पुशअप्स सहित सेना भर्ती से संबंधित शारीरिक दक्षता अभ्यास कराया जा रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह पहल युवाओं में आत्मविश्वास, स्वास्थ्य जागरूकता और अनुशासन की भावना को बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवक-युवतियां अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
जिला प्रशासन व पूर्व हवलदार ( आर्मी इंस्टेक्टर ) जीवन राम निषाद ट्रेनर निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने युवाओं से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी तैयारी को मजबूत करें और आगामी भर्ती रैलियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करें। प्रशासन का यह प्रयास युवाओं को आत्मनिर्भर और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

  • Related Posts

    सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 25 अगस्त तक

      धमतरी, 18 अगस्त 2026/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां जिन्हें…

    Read more

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन की तिथि जारी

      धमतरी, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई०टी०आई० एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति,…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल