Ro no D15139/23

शासकीय स्कूलों में स्वच्छता और सुरक्षा के मानकों पर बाल आयोग सजग, सुधार की दिशा में पहल

रायपुर, 18 जुलाई 2025/ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने रायपुर स्थित पी.जी. उमाठे स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा से संबंधित कमियों को देखते हुए डॉ. शर्मा ने चिंता व्यक्त की तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। बाल हितों की रक्षा के दृष्टिकोण से आयोग ने विद्यालय प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आगामी 22 जुलाई तक स्थिति पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि बच्चों के लिए अनुकूल और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ. शर्मा ने सभी शासकीय विद्यालयों में स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रेरक वातावरण निर्माण पर बल देते हुए विद्यालय परिसरों को सौंदर्यपूर्ण एवं सकारात्मक परिवेश में रूपांतरित करने का आह्वान किया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि उनका समग्र विकास निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    जशपुर जिले में 15 जुलाई से शुरू होगा नक्शा नवीनीकरण अभियान

    जीर्ण शीर्ण नक्शों का किया जाएगा नवीनीकरण 27 राजस्व निरीक्षक मंडलों में 30 सितंबर तक चरणबद्ध होगा कार्य कलेक्टर ने जारी किया रोस्टर जशपुरनगर 12 जुलाई 2026/ जिले में भू-अभिलेखों…

    Read more

    गादीरास में लगा मेगा मेडिकल कैंप, दूरस्थ ग्रामीणों को घर के पास मिली विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

    *447 लोगों का निःशुल्क उपचार, आयुष्मान और वय वंदन कार्ड का भी मिला लाभ*   रायपुर, 12 जुलाई 2026/ ग्रामीण और सुदूर इलाकों में आयोजित होने वाले निःशुल्क मेगा मेडिकल…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स