Ro no D15139/23

आईटीआई जगदलपुर के प्रशिक्षणार्थियों का नवाचार-स्क्रेप से बनाया ‘इंडिया’ का आकर्षक नक्शा

जगदलपुर, 25 फरवरी 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर के व्यवसाय वेल्डर के प्रशिक्षणार्थियों ने नवाचार और कुशल प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रशिक्षणार्थियों ने संस्था के फिटर व्यवसाय के प्रायोगिक परीक्षा उपरांत निकले अनुपयोगी लोहे के स्क्रेप का रचनात्मक उपयोग करते हुए भारत का आकर्षक नक्शा तैयार किया है। इस रचनात्मक कार्य में संस्था के प्राचार्य सह संयुक्त संचालक  परमेश्वर ईड़पाचे, वेल्डर व्यवसाय के प्रशिक्षण अधिकारी  पीएस बारिक तथा फिटर व्यवसाय के प्रशिक्षण अधिकारी  कन्हैयालाल नायक का मार्गदर्शन एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा।

प्राचार्य सह संयुक्त संचालक  ईड़पाचे ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार से न केवल तकनीकी दक्षता बढ़ती है, बल्कि संसाधनों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी मिलता है। उल्लेखनीय है कि तैयार किया गया इंडिया का नक्शा वर्तमान में संस्था परिसर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इससे पूर्व भी संस्था परिसर में पहाड़ी मैना का मॉडल तैयार किया जा चुका है, जो प्रशिक्षणार्थियों की रचनात्मक सोच और व्यावहारिक कौशल का प्रमाण है।

  • Related Posts

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज