Ro no D15139/23

स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन की अभिनव पहल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा नवोदय, प्रयास एवं सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा की निशुल्क तैयारी का अवसर

अम्बिकापुर 30 जून 2025/ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान कराने और उन्हें प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से जिले   के स्कूल शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। इस पहल के तहत जिले के कुल 237 संकुलों में से 100 चयनित ग्रामीण संकुलों में आगामी 16 जुलाई 2025 से नवोदय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय और सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य जिले के अनुसूचित जनजाति (ST)  अनुसूचित जाति (SC) एवं अन्य कमजोर वर्ग के मेधावी एवं होनहार बच्चों को लाभ पहुंचाना है। ताकि वे इन राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पा सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकें। यह तैयारी पूरी तरह निःशुल्क होगी और छात्रों को प्रवेश परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों, मॉडल प्रश्न पत्र, परीक्षा की तैयारी एवं समय प्रबंधन जैसे पहलुओं पर मार्गदर्शन एवं कोचिंग प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार और रविवार को आयोजित किया जाएगा ताकि बच्चों की नियमित कक्षाओं पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। प्रशिक्षण शिविरों का संचालन अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा, जो बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की आवश्यक तैयारी कराने में मदद करेंगे।

जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बताया कि इस पहल से जिले के ग्रामीण और वंचित तबके के बच्चों को समान अवसर प्राप्त होंगे और वे भी गुणवत्ता आधारित शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें।

स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन का यह प्रयास जिले में शैक्षणिक समानता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस पहल से बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे नवोदय, प्रयास और सैनिक स्कूलों में प्रवेश प्राप्त करेंगे और जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

इस कार्यक्रम की निगरानी व नियमित समीक्षा भी की जाएगी जिससे आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत