Ro no D15139/23

जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में नवाचारपूर्ण पहल

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा को मिल रही नई गति

धमतरी, 19 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर शिक्षा विभाग धमतरी द्वारा अभिनव प्रयास किया जा रहा है। बदलते समय और डिजिटल माध्यमों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों की पाठ्य सामग्री यूट्यूब चैनल के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा रही है, जिससे छात्र-छात्राएं घर बैठे सरल एवं प्रभावी तरीके से अध्ययन कर सकें।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यूट्यूब चैनल @deodhamtari पर गणित, रसायन, भौतिकी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर लिखने की तकनीक विस्तारपूर्वक समझाई जा रही है। परीक्षा में उत्तर प्रस्तुतीकरण की विधि, अंक प्राप्ति की रणनीति एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष मार्गदर्शन दिया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक शैक्षणिक वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं, जिनका लाभ जिले के सैकड़ों विद्यार्थी उठा रहे हैं।
यह पहल विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर प्रारंभ की गई है, ताकि वे परीक्षा पूर्व तैयारी को सुदृढ़ कर सकें। साथ ही, दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना इसका प्रमुख उद्देश्य है। डिजिटल माध्यम के कारण समय और स्थान की बाधाएं समाप्त हो रही हैं तथा समान अवसर की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण सिद्ध हो रहा है।
इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर प्रश्न बैंक तैयार कर सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराया गया है। कक्षा 5 वीं सहित अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भी प्रश्न बैंक एवं उनके उत्तर संकलित कर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे नियमित अभ्यास के माध्यम से परीक्षा परिणाम में सुधार हो सके।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि “शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार है। हमारा प्रयास है कि जिले का प्रत्येक विद्यार्थी, चाहे वह शहर में हो या दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में, उसे समान रूप से गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन प्राप्त हो। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हम विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी हेतु सशक्त बना रहे हैं। शिक्षक एवं विभागीय अमला मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि छात्र-छात्राओं को विषय की गहराई समझ में आए और वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों। आने वाले समय में इस पहल को और व्यापक रूप दिया जाएगा।”
जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा और परीक्षा परिणाम में निरंतर सुधार हेतु यह पहल सतत जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार और अधिक शैक्षणिक सामग्री जोड़ी जाएगी।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण

    ▪️प्रदेश में पर्यटन स्थलों व आदिवासी क्षेत्र के विकास एवं उर्वरक की उपलब्धता और किसानों के भुगतान के विषय में किया प्रश्न*   छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे दिन पंडरिया…

    Read more

    जिले में एक दिन में आयोजित हुई100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं

    *- जिले में अब तक 4 हजार से अधिक हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित*   *- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी गई जानकारी, विशेष अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण