Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़क का गुणवत्ता निरीक्षण, सुधार हेतु 15 दिवस की समय-सीमा निर्धारित

धमतरी 19 फ़रवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में धमतरी जिले में निर्मित सड़क T-10 सकरी–परस्टी से धुमा PWD मेनरोड तक के मार्ग का आज गुरुवार को गुणवत्ता निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में राज्य गुणवत्ता समन्वयक श्री हरिओम शर्मा एवं अधीक्षण अभियंता, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (परियोजना मंडल रायपुर) श्री कमल साहू उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय गुणवत्ता निरीक्षक द्वारा पूर्व में दिए गए सुधारात्मक निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। स्थल परीक्षण में पाया गया कि कुछ बिंदुओं पर आवश्यक सुधार कार्य लंबित है। इस पर संबंधित ठेकेदार को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप 15 दिवस की समय-सीमा के भीतर समस्त सुधार कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
अधिकारियों द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि सड़क के नियमित संधारण (मेंटेनेंस) कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा मार्ग की टिकाऊपन और यातायात सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। सड़क की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण दल द्वारा चेतावनी दी गई कि निर्धारित समयावधि में सुधार कार्य पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित ठेकेदार की बैंक गारंटी के नगदीकरण (Encashment) की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को सर्व-ऋतु (All Weather) सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे आवागमन सुगम हो, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले तथा ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार जैसी मूलभूत सुविधाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित हो सके।
जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि है तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य संपादित किया जाएगा।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात