Ro no D15139/23

परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहनों का निरीक्षण, चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई

धमतरी, 18 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम के तहत स्कूल बसों का सघन निरीक्षण किया गया। जिला परिवहन अधिकारी, धमतरी द्वारा परिवहन, यातायात एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के साथ यह निरीक्षण नगरी रोड स्थित परिवहन कार्यालय परिसर में किया गया। जांच के दौरान कुल 77 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिसमें 12 स्कूल बसों में विभिन्न खामियां पाई गईं। इनमें बिना परमिट संचालन, बिना वर्दी चालक, लाइट एवं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कमी तथा अन्य सुरक्षा मानकों का पालन न होना शामिल है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹11,000 का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही खामियों को शीघ्र दुरुस्त कर पुनः जांच के लिए कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दौरान चालकों एवं परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। जांच में एक चालक को मोतियाबिंद तथा 11 चालकों की दृष्टि कमजोर पाई गई, जिन्हें उपचार के बाद ही वाहन संचालन की अनुमति देने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और स्कूल वाहनों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?