Ro no D15139/23

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में शालाओं का निरीक्षण – छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु सतर्क रहने दिए गए निर्देश

अम्बिकापुर 14 अक्टूबर 2025/  लुचकी घाट, अम्बिकापुर के समीप हाथियों के दल के ग्राम खैरबार, बधियाचुआ, मिरगाडांड़, मानिकप्रकाशपुर एवं कांतिप्रकाशपुर क्षेत्र में सक्रिय रूप से विचरण करने की सूचना प्राप्त होने पर, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा के निर्देशानुसार संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एवं सतर्कता बरती जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर श्री प्रदीप राय, बीआरसी अम्बिकापुर श्री संजीव कुमार भारती एवं संकुल समन्वयक कांतिप्रकाशपुर श्री प्रकाश सोनी द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की शालाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में शालाएं सम्मिलित रहीं।प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला बधियाचुआं।प्राथमिक शाला तुरियापारा।प्राथमिक शाला मिरगाडांड़।प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मानिकप्रकाशपुर।

भ्रमण के दौरान हाथियों का दल प्राथमिक शाला मिरगाडांड़ से लगभग 200 मीटर की दूरी पर लुचकी घाट क्षेत्र में देखा गया। ऐसी स्थिति में छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि जो भी छात्र विद्यालय पहुँच चुके हैं, उन्हें सुरक्षित रूप से घर वापस भेजा जाए।विद्यालय आने-जाने के दौरान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

जब तक क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता बनी रहती है, तब तक विद्यालय संचालन में सावधानी बरती जाए।

इस सतर्कता अभियान का उद्देश्य हाथी प्रभावित क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। जिला शिक्षा विभाग इस विषय में वन विभाग व स्थानीय प्रशासन से लगातार समन्वय बनाकर स्थिति पर नजर रखे हुए है।

  • Related Posts

    शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितम्बर तक

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ शिशु संरक्षण माह का आयोजन जिले में 18 अगस्त से 24 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ आज मातृत्व एवं शिशु…

    Read more

    दशमेश पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में 15 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण संपन्न

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए आज दशमेश पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में एचपीवी टीकाकरण सत्र का सफलतापूर्वक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल