Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों के आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणादायक पहल

*कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिव्य गोपालधाम आश्रम का किया निरीक्षण*

*धमतरी, 30 जुलाई 2025 // कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, जिले के दिव्य गोपालधाम स्वावलंबन आश्रम पहुंचे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, और उप संचालक समाज कल्याण डॉ. मनीषा पांडेय भी साथ थे । कलेक्टर ने आश्रम संस्था के कार्यों काअवलोकन किया और दिव्यांगजनों की सेवा में समर्पित प्रयासों की प्रशंसा की।*
*इस दौरान उन्होंने ने आश्रम में संचालित विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों और दिव्यांगजनों के लिए तैयार किए गए स्वावलंबन उत्पादों देखा । उन्होंने आश्रम द्वारा बनाए गए उत्पादों को स्थानीय व राज्य स्तर पर प्रोत्साहन देने की बात कही तथा उत्पादों को बाजार से जोड़ने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिव्यांगजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के इस विशेष वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।*
*उन्होंने कहा कि दिव्य गोपालधाम आश्रम को स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत दिव्यांगजनों को कंप्यूटर शिक्षा, सिलाई-कढ़ाई, मशरूम उत्पादन, ब्यूटी पार्लर संचालन, पंचकर्म, योग, कुटीर व गृह उद्योग जैसे क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।*
*इस प्रयास से न केवल उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा, बल्कि समाज में उनका सम्मान व आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।कलेक्टर ने संस्था को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।*
* संस्था के प्रमुख डॉ. पोषण सिन्हा, दिव्यांग संस्था प्रमुख श्री बसंत बिश्नोई, अध्यक्ष श्रीमती संतोषी बिश्नोई, उद्योग सलाहकार डॉ. संदीप मेश्राम, चिकित्सा प्रमुख डॉ. सौम्या मेश्राम (स्त्री रोग विशेषज्ञ), संस्था संरक्षक श्री घनश्याम साहू, डेरहराम साहू, नीलकंठ कंवर, सुलेखा अली, तोमिन साहू सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।*

  • Related Posts

    अब गांव में ही मिलेगा न्याय: कलेक्टर की पहल पर लिंक कोर्ट की शुरुआत

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु अकलाडोंगरी-बोरई में लिंक कोर्ट शुरू दूरस्थ क्षेत्रों के लिए प्रशासन की पहल: सप्ताह में एक दिन लगेगी लिंक कोर्ट ग्रामीणों को बड़ी सुविधा: अब…

    Read more

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….