Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल का औचक निरीक्षण बच्चों को पढ़ाई के प्रति किया प्रेरित, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की ली जानकारी

धमतरी, 30 जुलाई 2025- कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी विकासखंड के ग्राम भटगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और हायर सेकेण्डरी स्कूल, सोरम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। श्री मिश्रा ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या, दवाइयों की उपलब्धता तथा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, गत माह हुए प्रसव सहित कर्मचारियों की उपस्थिति आदि बिंदुओं की विस्तार से जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर श्री मिश्रा हायर सेकेण्डरी स्कूल, सोरम पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों की चल रही मासिक परीक्षा का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने परीक्षा कक्ष में जाकर विद्यार्थियों से चर्चा की और उनकी तैयारी के बारे में पूछा। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह समय उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय है, जो उनके भविष्य की दिशा तय करता है। श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अनुशासन और परिश्रम अनिवार्य है। उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाकर ईमानदारी और लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी। कलेक्टर ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उच्च संस्थानों में अध्ययन करने की दिशा में प्रयास करने को कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में पुस्तक वितरण की स्थिति, खेल मैदान की साफ-सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था और परिसर में गार्डन विकसित करने हेतु निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने जिला प्रशासन की पहल

    नगरी में सहायक उपकरण शिविर आयोजित, 60 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का हुआ चिन्हांकन   धमतरी, 24 जून 2026। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके जीवन को…

    Read more

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन की तिथि जारी

    धमतरी, 24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई०टी०आई० एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित…

    Read more

    NATIONAL

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस