Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित करने के निर्देश समन्वित प्रयासों से नशामुक्त समाज निर्माण पर रहेगा विशेष फोकस

 

कोरबा 18 जून 2026/26 जून 2026 ’अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस’ के अवसर पर जिले में नशे के विरुद्ध व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समाज में नशापान की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण, नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण तथा समुदाय स्तर पर व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में नशामुक्ति से संबंधित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत रेडियो एवं दूरदर्शन के माध्यम से नशामुक्ति संदेशों का प्रसारण, नशा पीड़ित व्यक्तियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देना तथा नशा मुक्ति से संबंधित प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शामिल रहेगा।
विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम, निबंध एवं संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही योगाचार्यों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास प्रदर्शन एवं प्रेरक व्याख्यान के माध्यम से नशामुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित किया जाएगा।
अभियान के दौरान सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से प्रेरक स्लोगन एवं चित्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। नशा एवं एड्स प्रभावित क्षेत्रों में विशेष जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएगी ताकि संवेदनशील वर्गों तक संदेश प्रभावी रूप से पहुंच सके।
ग्राम पंचायत स्तर पर गठित भारत माता वाहिनी के माध्यम से भी नशामुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय संस्कृति एवं परम्पराओं के अनुरूप जन जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
जिला प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन जनसामान्य की सक्रिय सहभागिता एवं विभागीय समन्वय के साथ किया जाए तथा आयोजित गतिविधियों के फोटोग्राफ्स एवं प्रतिवेदन  एनएमबीएएप एवं पोर्टल में अपलोड किए जाएं एवं निर्धारित समयावधि में कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण, कोरबा को प्रेषित किया जाए।
यह अभियान जिले में नशामुक्ति के प्रति जनमत निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं स्वस्थ समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में क्रियान्वित किया जाएगा।

  • Related Posts

    लुण्ड्रा में आयोजित हुआ ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ अभियान अंतर्गत पंजीकरण शिविर विभिन्न योजनाओं के 190 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन, पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ

      अम्बिकापुर 18 जून 2026/  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण…

    Read more

    प्रोजेक्ट पुनर्जीवनः जिले में वृक्षों को मिल रहा नया जीवन तिल्दा-नेवरा में वृक्षों के चारों ओर हटाए गए पुराने ट्री गार्ड और सीमेंट ब्रिक

     रायपुर 18 जून 2026/ जिले में पौधों को वर्षा का पानी, पर्याप्त हवा और प्राकृतिक रूप से विकसित होने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग