Ro no D15139/23

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में बौद्धिक चर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

अम्बिकापुर 24 मार्च 2025/ अंबिकापुर, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन का आयोजन विविध गतिविधियों और बौद्धिक चर्चाओं के साथ संपन्न हुआ। यह शिविर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय, केशवपुर में निदेशक डॉ. नीता बाजपेयी, संयोजक डॉ. एस.एन. पाण्डेय एवं सह-संयोजक श्रीमती श्रद्धा मिश्रा के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।

शिविर के चौथे दिन की शुरुआत प्रातः कालीन योग, प्राणायाम और पीटी से हुई, जिससे स्वयंसेवकों को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में सहायता मिली। इसके पश्चात नाश्ते के उपरांत स्वयंसेवकों ने खेल मैदान निर्माण एवं महाविद्यालय परिसर की सफाई जैसे महत्वपूर्ण परियोजना कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

बौद्धिक सत्र में मिली प्रेरणादायक सीख
बौद्धिक परिचर्चा सत्र के लिए स्वयंसेवक सभा कक्ष में एकत्रित हुए, जहां संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी एवं जिला प्रचारक सरगुजा श्री जितेंद्र शर्मा बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। सत्र का शुभारंभ मां भारती, छत्तीसगढ़ मैया एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और लक्ष्य गीत से हुआ।

डॉ. त्रिपाठी ने भारत के विकास में ग्रामीणों की भूमिका को रेखांकित करते हुए गोबर खाद की महत्ता, गंगा जल की शुद्धता, गाय के महत्व एवं गायत्री मंत्र के प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत के सतत विकास में सहायक हैं और उनकी पारंपरिक कृषि पद्धतियां पर्यावरण अनुकूल एवं स्वास्थ्यवर्धक हैं।

जिला प्रचारक श्री जितेंद्र शर्मा ने “2047 का भारत कैसा होगा?“ विषय पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक युवा को अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहना होगा। उन्होंने भारत को “विश्व गुरु“ बनाने की दिशा में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर हुआ शाम का सत्र

शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवकों ने पारंपरिक नृत्य, नृत्य-नाटिका, गीत एवं संगीत प्रस्तुत कर मनोरंजन का समां बांध दिया। इस कार्यक्रम में जिला संगठक प्रो. खेमकरण अहिरवार, कार्यक्रम अधिकारी विनितेश गुप्त, देवेंद्र दास सोनवानी, राकेश राय, रीता गिरी, सुनील चक्रधारी सहित अन्य अधिकारी एवं स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

      राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव कलेक्टर  अजीत वसंत ने छात्राओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   80वें…

    Read more

    शिशु संरक्षण माह का आयोजन 18 अगस्त से 24 सितम्बर तक

      अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/ शिशु संरक्षण माह का आयोजन जिले में 18 अगस्त से 24 सितम्बर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ आज मातृत्व एवं शिशु…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल