Ro no D15139/23

होली पर्व से पूर्व खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, नमूने परीक्षण हेतु भेजे गए

धमतरी, 02 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की रोकथाम के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित विभिन्न मिठाई दुकानों, किराना प्रतिष्ठानों एवं खाद्य व्यवसाय इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेड़ा, गुजिया, कलाकंद, खाद्य तेल, बेसन, सूजी, चीनी, मैदा, दूध सहित अन्य मिष्ठान्न पदार्थों के नमूने विधिवत प्रक्रिया के तहत संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं। परीक्षण प्रतिवेदन प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, मिलावटी अथवा अमानक खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय न करने, कृत्रिम रंग एवं हानिकारक तत्वों के उपयोग से परहेज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना वैध लाइसेंस/पंजीयन खाद्य व्यवसाय संचालित न करने, उत्पादों पर निर्माण तिथि एवं अवसान तिथि स्पष्ट अंकित करने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पैकेजिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल स्वच्छ एवं पंजीकृत प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करें। पैक्ड खाद्य पदार्थ खरीदते समय लाइसेंस/पंजीयन क्रमांक, निर्माण तिथि एवं समाप्ति तिथि अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर विभाग को सूचित करें।

जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगामी दिनों में भी जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल