Ro no D15139/23

शासकीय उचित मूल्य दुकान पाण्डेटोला में मिली अनियमितता

*- घर में छिपाकर रखा गया शेष 24 कट्टा चावल जप्त*

*- संबंधितों के विरूद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई*

राजनांदगांव 16 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के सुचारू संचालन एवं राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज छुरिया विकासखंड के ग्राम पाण्डेटोला में मां शीतला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर बड़ी मात्रा में चावल जप्ती की कार्रवाई की गई।
खाद्य विभाग की टीम द्वारा जनपद सदस्य, पंचों एवं ग्राम पटेल की उपस्थिति में ग्राम पाण्डेटोला के शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दुकान के विक्रेता वीरेन्द्र साहू द्वारा माह फरवरी 2026 का 28 कट्टा चावल अवैध रूप से ग्राम के ही टीकेश्वर साहू के घर में छिपाकर रखा गया था। जांच के दौरान पाया गया कि नियमों का उल्लंघन करते हुए विक्रेता वीरेन्द्र साहू द्वारा टीकेश्वर साहू के घर से 4 कट्टा चावल का वितरण किया गया है। साथ ही दुकान के भौतिक सत्यापन के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध स्टॉक में बड़ी मात्रा में अंतर पाया गया। ऑनलाइन रिकॉर्ड में 30 किलो चावल, 39 किलो शक्कर एवं 20 किलो नमक शेष दिख रहा था, जबकि मौके पर स्टॉक का मिलान करने पर विसंगती पाई गयी। इसके अतिरिक्त विक्रेता द्वारा संबंधित स्टॉक का डीओ भी जांच दल के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। पंचों की उपस्थिति में टीकेश्वर साहू के घर से शेष बचे 24 कट्टा (11.70 क्विंटल) चावल को जप्त किया गया। इस गंभीर अनियमितता एवं राशन की हेराफेरी के प्रकरण में संबंधितों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत वैधानिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्रमांक 79 —————–

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?