Ro no D15139/23

27 अप्रैल को इंदौर में आईटी और 3 मई को मंदसौर में होगा एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं की आत्मनिर्भरता व रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं की आत्मनिर्भरता और रोजगार के लिए राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। उद्योगों में निवेश प्रोत्साहन के लिए आगामी 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी इंडस्ट्री-कॉन्क्लेव और 3 मई को एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव मंदसौर में आयोजित की जा रही है। मालवांचल सहित प्रदेश में कृषि और किसानों की समृद्धि के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। उन्नत फसलों और पशुपालन से किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार किसानों को सोलर पंप प्रदान कर बिजली के बिल से बोझ से उन्हें मुक्त करने के लिए भी कार्य कर रही है। किसान खेती की नई तकनीक की जानकारी प्राप्त करें और नवाचारों से प्रेरणा लें, इस उद्देश्य से कृषि पर केन्द्रित कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश का किसान सम्पन्न होगा तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगा। राज्य सरकार युवा, महिला और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को मीडिया के लिए जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।

  • Related Posts

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर के कृषि तंत्र को किया आह्वान, बोले– कर्मकांड नहीं, पूरी अंतरात्मा से उतरें खेतों में श्री शिवराज सिंह की पहल पर देशभर…

    Read more

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरे पर नीलगंगा पहुंचकर किया माँ गंगा की प्रतिमा का पूजन और अभिषेक

    प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व मे सनातन का गौरव पूरी दुनिया देखेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने नीलगंगा आश्रम के कार्यक्रम में प्राप्त किया साधु-संतों का आशीर्वाद   भोपाल…

    Read more

    NATIONAL

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    डीआरआई ने बिहार में लगभग 105 किलोग्राम गांजा जब्त किया; दो गिरफ्तार

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    धरती मां को बचाने का राष्ट्रीय संकल्प, 1 जून से रायसेन से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,