
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत् हर घर जल योजना से लाभान्वित करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है और सभी गांवों में हर घर जल पहुंचाकर ग्राम वासियों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना से लाभान्वित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिए हैं। जल जीवन मिशन के आने से पूर्व नारायणपुर के ग्रामीण पानी की आवश्यकता के लिए हैंडपंप एवं कुओं पर आश्रित रहते थे विशेषकर महिलायें जो परिवार के पानी के लिए हैंडपंप एवं कुओं से पानी लाती थी अब वो समस्या योजना के आने से खत्म हो गया है। योजना से पूर्व ग्रामीणों का पानी की वजह से ज्यादा तबीयत खराब होने की समस्या थी। अब पानी जांच कर पीने से तबीयत खराब होने में काफी कमी आई है।









