Ro no D15139/23

जशपुर जिले के 23 हजार से अधिक किसान अब तक बेच चुके हैं अपना धान

3 सौ 57 संतावन करोड़ 32 लाख से अधिक रूपए का भुगतान किसानों को किया गया

जशपुरनगर   4 जनवरी 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में सुव्यवस्थित रूप से हो रही धान की खरीदी
जिले में अब तक  173615.56  मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
धान खरीदी के एवज में  23018 किसानों को  3,57,32,48,053 रूपए (तीन सौ संतावन करोड़ बत्तीस  लाख अड़तालीस हजार तिरपन रूपये )  का विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपैक्स बैंक को किया गया है भुगतान 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही तीव्र गति से धान उठाव प्रारम्भ, डीवो जारी 1393370.00 क्विंटल  धान उठाव 661609.20  क्विंटल

जशपुर जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। जिले में 14 नवम्बर से अब तक  173615.56  मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।  अब तक जिले के 23018 किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में  किसानों को शीघ्र भुगतान  किया जा रहा है।
धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 51180 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 6301 नए किसान शामिल है। इस वर्ष 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3,36,458.00 मीट्रिक टन धान खरीदी
अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 03 जनवरी  तक 23018 किसानों से 173615.56  मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए आज दिनांक तक कुल 351127.60  मीट्रिक टन टोकन जारी किए गए थे। आगामी सप्ताह  की  खरीदी के लिए कुल 7335  किसानों हेतु  59107.80 मीट्रिक टन का टोकन जारी किया गया  हैं। जिले में 75 मिलरों का अनुबंध किया जाकर अब तक 1393370.00 क्विंटल का डीवो जारी किया जा चुका है जिसमे से 661609.20 क्विंटल का धान भी उठाया जा चुका है। धान उठाव की गति प्रगतिशील है।

  • Related Posts

    5 दिवसीय एयरोमॉडलिंग प्रशिक्षण संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखे विमान निर्माण और उड़ान के वैज्ञानिक सिद्धांत।

      जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के विद्यार्थियों के लिए संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आयोजित 5 दिवसीय आवासीय एयरोमॉडलिंग प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

    Read more

    दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

      जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत गठित त्रिवेणी बकरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा राजकीय कार्यालय के निर्देशन कलेक्टर श्री रोहित व्यास मार्गदर्शन में दो…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई