Ro no D15139/23

जन संवाद-2.0 : विकसित भारत ग्राम संकल्प के तहत ग्राम पंचायतों में जनसंवाद आयोजित

 

पंचायत भवनों में ग्रामीणों को योजनाओं, अधिकारों एवं विकास गतिविधियों की दी गई जानकारी

जनभागीदारी से तय होंगी गांव के विकास की प्राथमिकताएं, ग्रामीणों ने साझा किए सुझाव एवं आकांक्षाएं

धमतरी, 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आज “जन संवाद-2.0 विकसित भारत ग्राम संकल्प” अभियान के तहत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचायत भवनों में आयोजित इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके अधिकारों, रोजगार के अवसरों तथा ग्राम विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने गांव की आवश्यकताओं, प्राथमिकताओं एवं विकास की भावी दिशा के संबंध में विचार और सुझाव साझा किए।

अभियान का उद्देश्य ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा स्तर पर जनभागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना तथा ग्रामीणों को विकास प्रक्रिया का सक्रिय सहभागी बनाना है। धमतरी, कुरुद, मगरलोड एवं नगरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों एवं संबंधित मैदानी अमले द्वारा अभियान की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी गई।

जनसंवाद के दौरान “मेरे गांव की प्राथमिकता” वोटिंग वॉल, “125 दिन रोजगार- मेरा अधिकार” शपथ, “विकसित भारत संदेश कार्ड”, “जनता पूछे-पंचायत बताए” संवाद मंच तथा “तिरंगे के साथ विकास संदेश” जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को ग्राम विकास की प्रक्रिया से जोड़ने की पहल की गई।

प्राथमिकताओं के आधार पर बनेगी ग्राम विकास की दिशा

“मेरे गांव की प्राथमिकता” गतिविधि के माध्यम से ग्रामीण अपने गांव की प्रमुख जरूरतों और प्राथमिक विकास कार्यों का चयन कर सकेंगे। इससे ग्राम पंचायतों को स्थानीय स्तर पर सर्वाधिक आवश्यक कार्यों की पहचान करने और विकास कार्ययोजना को जनभावनाओं के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी।

इसी तरह “विकसित भारत संदेश कार्ड” के माध्यम से ग्रामीण अपने सपनों के गांव की परिकल्पना और भविष्य की अपेक्षाएं साझा करेंगे। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, आजीविका एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सुझावों को ग्राम विकास की भावी कार्ययोजना से जोड़ा जाएगा।

“जनता पूछे-पंचायत बताए” संवाद मंच ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बनेगा। इसके जरिए ग्रामीण अपनी समस्याएं, सवाल एवं सुझाव रख सकेंगे तथा पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वास को और मजबूती मिलेगी।

रोजगार के अधिकार और योजनाओं की जानकारी

“125 दिन रोजगार- मेरा अधिकार” गतिविधि के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अधिकार, संबंधित प्रावधानों तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी रखने तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

जनसंवाद में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, आजीविका एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर अपनी अपेक्षाएं और सुझाव रखे। इससे स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकित करने में मदद मिलेगी।

“तिरंगे के साथ विकास संदेश” गतिविधि के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को ग्राम विकास एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा गया। ग्रामीणों ने तिरंगे के साथ विकसित भारत और विकसित गांव के निर्माण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने कहा कि “जन संवाद-2.0 विकसित भारत ग्राम संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य ग्रामीणों को विकास की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागी बनाना है। ग्राम पंचायत की विकास दिशा तभी प्रभावी रूप से तय हो सकती है, जब ग्रामीणों की जरूरतों, प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को कार्ययोजना में स्थान मिले। जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं और अधिकारों की जानकारी देने के साथ उनकी आवाज को ग्राम विकास की कार्ययोजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब हमारे गांव सशक्त, आत्मनिर्भर और सुविधास…

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी

      रायपुर ,20 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसी…

    Read more

    कलेक्टर ने आदिवासी बुनकर सहकारी समिति बुचाटोला का किया निरीक्षण

      – बुनकरों से कार्य, आय एवं समस्याओं की ली जानकारी – भवन की सफाई, पंखे एवं फेंसिंग की व्यवस्था तत्काल करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ