Ro no D15139/23

लद्दाख में सामान्य हो रहा जनवीजन, 7 घंटे खुली दुकानें, फिलहाल 3 अक्टूबर तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

जम्मू। हिसंक प्रदर्शनों का सामना करने वाले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में हालात सामान्य होने लगे हैं। मंगलवार के बाद बुधवार को भी लेह में शांति का महौल देखने को मिला। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे आज भी दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। बाजारों में खरीददारी के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।

सार्वजनिक सुरक्षा व किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने लद्दाख के लेह जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, सार्वजनिक वाई-फाई सुविधाओं पर फिलहाल 3 अक्टूबर की शाम छह बजे तक रोक लगा दी है। यह कदम लद्दाख में स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बनाने के अभियान का हिस्सा है। यह फैसला मंगलवार को गृह मंत्रालय की साइबर, सूचना सुरक्षा के संयुक्त सचिव ने लिया।

उपराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत मंगलवार को लेह राजनिवास में उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा हालात की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लद्दाख के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि वे शरारती, देश विरोधी तत्वों के बहकावे में न आएं। उपराज्यपाल ने जोर दिया कि बेहतर विभिन्न विभाग समन्वय बनाकर जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ लद्दाख में शांति बहाल करें।

लोगों की रिहाई के बाद ही होगी बात

वहीं लेह में हिसंक प्रदर्शन से उपजे हालात में पर्यावरणविद्ध सोनम वांगचुक, व अन्य लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) भी लेह अपेक्स बाडी के समर्थन में आ गई है। केडीए के असगर करवलई ने स्पष्ट किया कि जब तक सोनम वांगचुक व हिरासत में लिए गए अन्य लोगों को छोड़ा नही जाता जब तक केंद्र सरकार से कोई बातचीत नही की जाएगी।

बाजार खुले, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम

लेह में हालात में सुधार के चलते जिला मजिस्ट्रेट ने किरयाना, सब्जी, दवाईयों आदि की दुकानों को मंगलवार सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने की अनुमति दी। इसके बाद प्रशासन ने यह छूट शाम पांच तक कर दी।

हालात और बेहतर होने की स्थिति में यह छूट बुधवार को भी जारी रही। जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई लेह व्यापारी संगठन के आग्रह पर की गई। इस दौरान जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। सुरक्षा बलाें ने लोगों में विश्वास बहाली के लिए लेह के कई हिस्सों में फ्लैग मार्च किया।

  • Related Posts

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट Kharsawan Odia Drama: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां राजवाड़ी समीप गोपबंधु चौक में आयोजित चार दिवसीय ओड़िया नाट्य प्रदर्शनी का उत्साह दूसरे दिन…

    Read more

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    Ranchi News: ईद की वजह से अवाना शिप के कैप्टन राकेश रंजन सिंह का पार्थिव शरीर दुबई में फंस गया है. पश्चिम एशिया में ईरान के साथ 28 फरवरी 2026 से…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….