Ro no D15139/23

वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 10 नवंबर 2025/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज सिविल अस्पताल भानपुरी, बस्तर की जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना था। मंत्री श्री कश्यप ने बैठक को सकारात्मक और जनहितकारी बताते हुए कहा कि लिए गए निर्णय अस्पताल को और अधिक सक्षम तथा उपयोगी बनाने में मदद करेंगे।

*सोनोग्राफी मशीन और कार्डियो टोपोग्राफी मशीन की खरीदी की दी सहमति*

बैठक में अस्पताल के ढांचे और आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए सोनोग्राफी मशीन और कार्डियो टोपोग्राफी मशीन की खरीदी पर सहमति बनी। साथ ही लैब में उपयोग होने वाले रिएजेंट्स और एक्स-रे फिल्म की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनके शुल्क निर्धारण पर भी विचार किया गया, ताकि जांच सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहें। इसी तरह अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं के सुधार के तहत विद्युतीकरण की मरम्मत, पोस्टमार्टम कक्ष का सुधार, तथा मरीज वार्ड में बंद पड़े ए.सी. को चालू करने का निर्णय लिया गया। मरीजों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर और फिल्टर लगाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

डिजिटल इनफॉर्मेशन टीवी, अस्पताल की स्वच्छता के लिए मशीन खरीदने का निर्णय

बैठक में मरीजों व कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाने के लिए वार्डों और प्रतीक्षा कक्षों में डिजिटल इनफॉर्मेशन टीवी,अस्पताल की स्वच्छता हेतु इलेक्ट्रिक पोंछा मशीन, मरीजों के कपड़ों की धुलाई हेतु धोबी की व्यवस्था,महिला मरीजों के लिए सेनेटरी पैड डिस्पेंसर मशीन, प्रशासनिक कार्य हेतु आवश्यक सामग्री तथा कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म, ओवरकोट और स्वेटर की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए तीन-स्तरीय वित्त व्यवस्था तय की गई। कुछ सामग्री विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, कुछ खरीद जीवनदीप समिति के माध्यम से की जाएगी, और शेष खर्च सीएसआर मद व जनपद पंचायत मद से वहन किया जाएगा।

बैठक के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र भानपुरी के संचालन में आ रही कठिनाइयों की जानकारी भी मंत्री को दी गई। इस पर मंत्री श्री कश्यप ने केंद्र के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत बस्तर के अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान, सीईओ श्री भानुप्रताप चुरेंद्र सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?