Ro no D15139/23

जेमिमा और अमानजोत के अर्धशतकों ने भारत को दिलाई जीत, स्मृति ने तोड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क । ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. जेमिमा रोड्रिग्स और अमनजोत कौर ने शानदार अर्धशतकों के साथ भारत को मुश्किल से उबारा और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 181 रन बनाए. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करने के लिए मैदान पर उतरी और इसके साथ ही एक रिकॉर्ड भी बन गया। दरअसल, भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने इस मैच में शिरकत करने के साथ ही कीर्तिमान रच दिया है। मंधाना 150 T20I मैच खेलने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं हैं। यही नहीं, वह 150 T20I मैच खेलने वाली ओवरऑल सिर्फ तीसरी भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर ही इस उपलब्धि को अपने नाम कर पाए थे।

जेमिमा रोड्रिग्स और अमनजोत कौर ने टीम को मुश्किल हालात से निकालते हुए बल्ले से कमाल दिखाया और 93 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसकी मदद से महिला टीम ने 181 रन बनाने में सफल हुई. जेमिमा ने शानदार अर्धशतक जड़ा जबकि अमनजोत ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया और आखिरी गेंद तक डटी रहीं.

भारत की शुरुआत निराशाजनक रही और भारत ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए थे. शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर सस्ते में पवेलियन लौट गई थीं. इसके बाद जेमिमा और अमनजोत ने पारी को संभाला. दोनों ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के आक्रामक आक्रमण का डटकर सामना किया और अर्धशतक जमाए.

ब्यूमोंट की फिफ्टी काम नहीं आई

जवाब में बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और उसके तीन विकेट महज 17 रन पर आउट हो गए. हालांकि टैमी ब्यूमोंट ने कुछ देर तक उम्मीद जगाए रखी.

ब्यूमोंट ने लगभग चार साल में अपना पहला टी20ई अर्धशतक बनाया और एमी जोन्स के साथ साझेदारी करते हुए 49 गेंदों पर 70 रन जोड़े. वह स्नेहा राणा के सटीक थ्रो से 54 रन बनाकर रन आउट हो गईं. भारत के लिए चरानी ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके, वहीं अमनजोत और दीप्ति शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया.

 

  • Related Posts

    शाहरुख खान के बाद सलमान खान की भी हुई एंट्री, आशा भोसले के ट्रिब्यूट वीडियो पर एआर रहमान बोले- ‘यह पल बेहद खास है’

    महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए एआर रहमान एक खास संगीत वीडियो तैयार कर रहे हैं. अब सलमान खान भी इस वीडियो से जुड़ गए हैं. एआर…

    Read more

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ