Ro no D15139/23

बांग्लादेश दौरे पर नहीं जाएगी टीम इंडिया, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा टल सकता है. यह दौरा अगले महीने प्रस्तावित है. बांग्लादेश में इन दिनों हालात अच्छे नहीं हैं. सत्ता बदलने के बाद अफरातफरी का माहौल है. खिलाड़ियों के सुरक्षा की गारंटी नहीं है. माना जा रहा है कि भारत सरकार इन सब कारणों से टीम इंडिया को बांग्लादेश दौरे पर जाने की इजाजत नहीं देगी. इस बारे में जल्दी ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) आगामी सीरीज को लेकर जल्दी ही बड़ा फैसला ले सकते हैं. संभावना है कि सीरीज रद्द नहीं होगी. दोनों क्रिकेट बोर्ड इसकी बजाय सीरीज को टालने पर सहमत हो सकते हैं. बीसीबी ने सीरीज के लिए मीडिया राइट्स की बिटिंग भी टाल दी है. इससे पता चलता है कि उसे पूरा अंदाजा है कि दौरा टलकर रहेगा. प्रस्तावित कार्यकम के मुताबिक भारत को बांग्लादेश दौरे पर 17 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी. दोनों देशों को वनडे सीरीज के बाद 3 टी20 मैच भी खेलने थे.

भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा रद्द होने का सबसे प्रमुख कारण सुरक्षा की चिंता है. बांग्लादेश में जब से सरकार बदली है तब से वहां अफरातफरी का माहौल है. आए दिन उपद्रव होते रहते हैं. ऐसे हालात में भारत सरकार कभी भी टीम इंडिया को बांग्लादेश भेजने का जोखिम नहीं उठाएगी. बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद अंतरिम सरकार देश चला रही है. अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मुहम्मद यूनुस हैं.

सुरक्षा चिंताओं के अलावा दोनों देशों के मौजूदा राजनीतिक संबंध भी क्रिकेट सीरीज टलने का एक कारण हो सकता है. बांग्लादेश सरकार के मौजूदा प्रमुख मुहम्मद यूनुस भारत के खिलाफ कई बार बयानबाजी कर चुके हैं. वे पिछले कुछ महीनों में भारत से दूरी बनाकर चीन के करीब जाते दिखे हैं.

  • Related Posts

    80 के दशक का हल्बी भाषा के समाचार पत्र से समृद्ध हुआ संग्रहालय

    रायपुर l बस्तरिया” नामक हल्बी भाषा का साप्ताहिक समाचार पत्र, जिसका प्रकाशन लगभग 35 से अधिक वर्ष पूर्व बंद हो चुका है की नवंबर 1984 की दो प्रतियां नारायणी बहुभाषी…

    Read more

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

                                                      अतीश दीपंकर ब्योरो चीफ,बिहार  बिहार…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प