Ro no D15139/23

जिन्दल स्टील ने रचा इतिहास, कोयला गैसीफिकेशन क्रांति से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबल स्टील की राह दिखाई

जिन्दल स्टील ने रचा इतिहास, कोयला गैसीफिकेशन क्रांति से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबल स्टील की राह दिखाई

रायपुर , 6 अप्रैल, 2026: जिन्दल स्टील ने उन्नत कोयला गैसीफिकेशन के माध्यम से ‘स्वदेशी’ कोयले के बेहतरीन उपयोग का मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे कम कार्बन वाले स्टील के उत्पादन के साथ-साथ भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिली है।

जिन्दल स्टील ने दुनिया में पहली बार एक ऐसी तकनीक (कोयला गैसीफिकेशन) का सफल प्रयोग किया है, जिससे स्वदेशी कोयले से गैस (सिनगैस) बनाकर लोहा (डीआरआई) तैयार किया जा रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो कंपनी ने विदेशी गैस या महंगे आयातित कोयले के बजाय अपने देश के कोयले को साफ-सुथरी गैस में बदलकर स्टील बनाने की बड़ी कामयाबी हासिल की है।

प्राकृतिक गैस, एलपीजी और प्रोपेन की कमी को दूर करने के लिए जिन्दल स्टील ने अब गैल्वनाइजिंग और कलर कोटिंग लाइन भट्टियों में सिनगैस का सफल प्रयोग किया है, जो स्टील इंडस्ट्री में पहली बार हुआ है। यह प्रयोग आज की कठिन परिस्थितियों में ईंधन की कमी को दूर करने में मददगार साबित हुआ है।

 

स्टील जगत को नई दिशा दिखाते हुए जिन्दल स्टील ने सिनगैस से ब्लास्ट फर्नेस संचालित कर आयातित कोकिंग कोल पर देश की निर्भरता घटाई है और प्रति टन स्टील उत्पादन में कार्बन उत्सर्जन की मात्रा उल्लेखनीय स्तर तक कम करने में भी कामयाबी हासिल की है। स्टील उत्पादन की वैल्यू चेन में सिनगैस का उपयोग निश्चित रूप से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचेगा।

गौरतलब है कि भारत सरकार की भावी नीतियों और प्रोत्साहनों में राष्ट्रीय कोयला गैसीफिकेशन मिशन शामिल है, इसलिए उम्मीद है कि कोयला गैसीफिकेशन तकनीक को अपनाने में तेजी आएगी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए देश में हो रहे इस प्रयास को समर्थन मिलेगा।

इस संबंध में जिन्दल स्टील, अंगुल के कार्यकारी निदेशक श्री पी.के. बीजू नायर ने कहा:

“स्वदेशी कोयले से बनी यह गैस (सिनगैस) विदेशों से आने वाले महंगे मेथनॉल, अमोनिया और एलएनजी की जगह ले सकती है। भारत को अपनी तरक्की और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए अपने पास मौजूद कोयले के विशाल भंडार का सही उपयोग करना चाहिए। अगर हम कोयला गैसीफिकेशन के साथ कार्बन नियंत्रण की तकनीक (CCUS) का उपयोग करें तो न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानकों (CBAM) पर खरा उतरकर हमारा स्टील, विदेशी बाजारों में और भी मजबूत बनेगा।”

स्वदेशी कोयले का उपयोग और उन्नत स्वच्छ कोयला गैसीफिकेशन तकनीक के माध्यम से जिन्दल स्टील, सस्टेनेबल और सस्ता स्टील उपलब्ध कराते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टि को आगे बढ़ा रहा है।

जिन्दल स्टील के बारे में

जिन्दल स्टील भारत के शीर्ष स्टील उत्पादकों में से एक है, जो अपनी कार्यक्षमता और बेहतरीन क्वालिटी के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। कंपनी का ‘माइन-टू-मेटल’ मॉडल इसे खास बनाता है, जहां खदानों से लेकर तैयार स्टील तक, सारा काम अपने संसाधनों और आधुनिक तकनीक से होता है। 12 बिलियन डॉलर (करीब 1 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा निवेश के साथ कंपनी के पास अंगुल, रायगढ़ और पतरातू में विश्वस्तरीय स्टील प्लांट हैं। जिन्दल स्टील आज  न केवल भारत में, बल्कि अफ्रीका तक अपने मजबूत नेटवर्क के जरिये देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

 

  • Related Posts

    सुशासन तिहार के आवेदनों का प्राथमिकता और गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण, अपूर्ण निराकरण पर अधिकारियों को जारी करें नोटिस – कलेक्टर  अजीत वसंत

    आरआरसी प्रकरणों के लंबित वसूली कार्य सचिवों से शत-प्रतिशत कराने के निर्देश पीएम आवास एवं पीएम जनमन के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश अम्बिकापुर 22 जून 2026/   कलेक्टर …

    Read more

    सुकमा में ‘खेती बचाओ अभियान’ के तहत जैविक एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित

      *सांसद  महेश कश्यप ने किसानों को वितरित किए कृषि इनपुट, मत्स्य पालकों को मिले जाल और आइस बॉक्स सुकमा को जैविक जिला बनाने का किया आह्वान, 500 से अधिक…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास