Ro no D15139/23

महापौर व सभापति ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, जिले में 1.79 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य
राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरा नगर (मोदीनगर) में अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महापौर   जीवर्धन चौहान, नगर निगम के सभापति   डिग्री लाल साहू द्वारा नवजात शिशुओं को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य देश एवं प्रदेश को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखना है। अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन  में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विस्तृत सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की गई है।
इस अवसर पर महापौर श्री चौहान ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि शून्य से पाँच वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। दो बूंद जिंदगी के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो की दवा पिलाना समाज और राष्ट्र के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी. पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रायगढ़ जिले में 21 दिसंबर से तीन दिवसीय अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शून्य से 05 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 79 हजार 959 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1307 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। प्रथम दिवस बूथ स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है, जबकि द्वितीय एवं तृतीय दिवस स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। अभियान की व्यापक जानकारी एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों द्वारा मुनादी कराई जा रही है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही विभिन्न स्वयंसेवी एवं समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।
भीषण ठंड के बावजूद दिखा जनसहभागिता का उत्साह
सुबह-सुबह कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में अभिभावक अपने छोटे बच्चों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अभिभावकों में पोलियो के प्रति जागरूकता और बच्चों के स्वस्थ भविष्य को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, जिससे अभियान को सफल बनाने में जनसहभागिता का सकारात्मक संदेश मिला। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद त्रिवेणी डहरे, श्री महेश सिंह, राज्य सलाहकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रायपुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक   रंजना पैंकरा, नोडल अधिकारी डॉ.राजेश मिश्रा, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. प्रशांत, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम, डॉ. सेमतिका शर्मा, उमा महंत, चोलेश्वर सिंह पटेल, हलधर यादव, सुनील पटेल सहित मितानिन दीदियाँ, स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां