Ro no D15139/23

पुसौर ब्लॉक में संगवारी जेंडर समाधान केंद्र जेंडर रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान नई चेतना 4.0 से जेंडर रिसोर्स सेंटर का गठन
महिला सशक्तिकरण और घरेलु हिंसा रोकथाम पर रहेगा विशेष फोकस
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत संचालित ‘नई चेतना 4.0’ जेंडर अभियान के तहत जिले के पुसौर विकासखंड के गढ़उमरिया पंचायत में जेंडर रिसोर्स सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। राज्य शासन के मंशानुरूप कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ   अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्राम संगठन एवं स्व-सहायता समूहों के पदाधिकारियों तथा विभिन्न कैडर की सहभागिता से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पुसौर के जनपद अध्यक्ष   हेमलता चौहान,   भाग्यवती डोलनारायण नायक, सदस्य जिला पंचायत रायगढ़ तथा शशीप्रभा भारद्वाज, सदस्य जनपद पंचायत पुसौर उपस्थित रही। कार्यक्रम में एफएलसीआरपी, आरबीके, बैंक मित्र, बीसी सखी, एक्टिव वूमन, बीआरपी, कृषि सखी, पशु सखी, बीडीएसपी, कृषि उद्यमी एवं पशु उद्यमी सहित समस्त कैडर उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात बैंक चौक से जेंडर रिसोर्स सेंटर तक रैली निकाली गई, जिसमें 500 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता कर महिला सशक्तिकरण एवं जेंडर समानता का संदेश दिया।
इस अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बीआरपी द्वारा रंगोली के माध्यम से लिंग भेदभाव के विरुद्ध जागरूकता संदेश दिया गया। लूडो खेल के माध्यम से जेंडर विषयक जानकारी को सरल एवं रोचक रूप में प्रस्तुत किया गया तथा उपस्थितजनों को जेंडर शपथ दिलाई गई। मुख्य वक्ता द्वारा महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों, अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में चारों क्लस्टर की कैडर टीम, पीआरपी, क्षेत्रीय समन्वयक, जनपद से आए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलमित्रा, एडीईओ अमित तथा समस्त कार्यान्वयन अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत नृत्य, नाटक एवं स्वरचित कविता की प्रस्तुति दी गई।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां