Ro no D15139/23

जिपं सदस्य संदीप यदु ने ली प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के हाथों भाजपा की सदस्यता

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा : भाजपा एक वैचारिक पार्टी है जो जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है, सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं*

*प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायकगण, शहर व ग्रामीण जिला जिला अध्यक्षों सहित नेतागण, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्तागण इस मौके पर मौजूद रहे*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का क्रम जारी है। रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 से जनता कांग्रेस (जोगी) की टिकट पर निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संदीप यदु ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर विधायकगण मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब व इंद्रकुमार साहू, रायपुर (ग्रामीण) जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग, सहित अन्य नेतागण, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर कहा कि भाजपा की रीति-नीति से लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोग लगातार भाजपा से जुड़े रहे हैं। श्री देव ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक वैचारिक पार्टी है जो जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है। भाजपा ने इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। श्री देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले एवं विधानसभा चुनाव के दौरान एवं लोकसभा चुनाव के समय हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कहीं-कहीं तो कई राजनीतिक दलों के लोगों ने अपनी पार्टी से नाराज होकर एवं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का सदस्य बनना उचित समझा।
—————-

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल बांध पर ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ का आयोजन

    जल पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, रोमांचक नौकायन प्रतियोगिता 11 मार्च को धमतरी, 5 मार्च 2026/ जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की…

    Read more

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 20 मार्च तक

    धमतरी, 05 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) एकीकृत बाल विकास परियोजना कुरूद के तहत नगर पंचायत कुरूद के वार्ड क्रमांक-15, वंदेमातरम् वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-16 में कार्यकर्ता और मरौद…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी