Ro no D15139/23

जिले के ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस व आवास दिवस का हुआ संयुक्त आयोजन

विकसित भारत जी-राम-जी योजना की दी गई विस्तृत जानकारी

जशपुरनगर 08 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के निर्देशन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार, आजीविका एवं आवास से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित होने वाला रोजगार दिवस शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने, सुशासन एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। रोजगार दिवस के दौरान ग्रामीणों एवं मनरेगा श्रमिकों को विकसित भारत जी-राम-जी योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर मनरेगा अंतर्गत स्वीकृत एवं संचालित कार्यों की जानकारी मोबाइल के माध्यम से प्राप्त करने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। क्यूआर कोड के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सुलभ होने से कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।
विकसित भारत जी-राम-जी योजना पर विशेष चर्चा –
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी नरेगा के स्थान पर  नवीन योजना ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ अर्थात विकसित भारत जी-राम-जी के उद्देश्य, स्वरूप एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि इस योजना के तहत रोजगार गारंटी को बढ़ाकर ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार प्रदान किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, मोबाइल आधारित निगरानी, बेरोजगारी भत्ता, जल सुरक्षा एवं जल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता तथा मूलभूत ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ करने जैसे प्रावधान शामिल हैं, जिससे सशक्त और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत का निर्माण किया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना पर फोकस आवास दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में अपने आवासों का निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके। इस संयुक्त आयोजन में मनरेगा श्रमिक, आवास हितग्राही, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित जनपद एवं जिला स्तर के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

    रायपुर 17 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव सरकार…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश : प्रभावित परिवारों तक बिना विलंब राहत सामग्री एवं आवश्यक सहायता पहुँचाने के निर्देश

    रायपुर 18 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण