Ro no D15139/23

धमतरी में प्रशासन और पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च

*दिवाली एवं त्यौहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश*

धमतरी, 19 अक्टूबर 2025/ दीपावली एवं आगामी त्यौहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आज संयुक्त रूप से भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।
कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम एवं अन्य संबंधित अमला शामिल रहा।
फ्लैग मार्च रक्षित केंद्र से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों – अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा, मकई चौक, सिहावा चौक, बस स्टैंड, अर्जुनी मोड़, नहरनाका चौक होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर परिसर तक संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने पैदल मार्च कर नागरिकों में शांति, सुरक्षा और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि दिवाली सहित सभी त्यौहारों को सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ मनाया जाए। उन्होंने बताया कि नगर निगम को भी इस वर्ष फ्लैग मार्च में शामिल किया गया है ताकि शहर की साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था के साथ समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्यौहारों के बाद 26 से 31 अक्टूबर तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने वाले विशेष स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।
पुलिस अधीक्षक श्री परिहार ने बताया कि शहर में संवेदनशील क्षेत्रों में नाकाबंदी, रैंडम चेकिंग, गश्ती दलों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और सख्त की गई है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि गुंडागर्दी, शराबखोरी या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर एएसपी श्री मणिशंकर चन्द्रा, सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी (IPS), एसडीएम श्री पियूष तिवारी, डीएसपी सुश्री मीना साहू, डीएसपी सुश्री मोनिका मरावी, तहसीलदार श्री सूरज बंछोर, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, यातायात प्रभारी, थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल, डीआरजी एवं यातायात पुलिस के जवान शामिल रहे।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 100 / 112 अथवा धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 94791-92299 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम पर कार्यशाला आयोजित

      धमतरी, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…