Ro no D15139/23

कुपोषण मुक्ति की दिशा में महिला एवं बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल

मगरलोड में 244 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

धमतरी, 21 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY)
कलेक्टर धमतरी श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग मगरलोड एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज मगरलोड के रामलीला मैदान में ब्लॉक स्तरीय बच्चों का विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में Petel’s Children Hospital से पीडियाट्रिशियन डॉ. शिवानी एवं डॉ. मानसी तथा काउंसलर की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा ने बताया कि जनवरी माह की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार चिन्हित गंभीर कुपोषित बच्चों सहित अन्य बच्चों को स्वास्थ्य जांच हेतु आमंत्रित किया गया था। शिविर में 244 बच्चों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
मगरलोड ब्लॉक के प्रत्येक ग्राम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अभिभावक बच्चों को लेकर शिविर में पहुंचे। यह आयोजन विभाग में संचालित मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत किया गया। क्षेत्रीय आवश्यकता को देखते हुए पीडियाट्रिशियन से जांच आवश्यक समझते हुए शाह नर्सिंग होम के डॉ. प्रतीक शाह के सहयोग से शिविर संपन्न हुआ।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि मगरलोड ब्लॉक के सिंगपुर एवं पठार क्षेत्र में कुपोषण की दर अपेक्षाकृत अधिक है, जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री मिश्रा के मार्गदर्शन में मोबाइल मेडिकल यूनिट की भी व्यवस्था की गई, जिसमें वयस्कों की स्वास्थ्य जांच की गई। सुदूर क्षेत्रों से बच्चों को लाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर में उपस्थित सभी बच्चों को आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वर्णप्राशन कराया गया तथा स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री जन औषधि योजना अंतर्गत निर्मित पोषण पाउडर भी वितरित किया गया।
अभिभावकों को संतुलित आहार, कुपोषण के कारण, सही वजन एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के उद्देश्य से अवगत कराया गया। कई अभिभावकों ने एनआरसी का भ्रमण कर बच्चों को भर्ती कराने की सहमति जताई।
UNICEF के जिला समन्वयक श्री दीपक गोजे ने दोनों विभागों के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि एक ही आयोजन में अनेक उद्देश्यों की पूर्ति हुई है।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय जनपद अध्यक्ष श्री वीरेंद्र साहू द्वारा Petel’s Children Hospital को विकासखंड की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
शिविर को सफल बनाने में परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा, खंड चिकित्सा अधिकारी श्रीमती शारदा ठाकुर, बीपीएम मनोज पटेल, चिरायु टीम के डॉ. चक्रधारी, श्रीमती अंजलि धृतलहरे, फार्मासिस्ट संतोष सहित पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Related Posts

    नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू

      परियोजना का कार्य 58 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी है रायपुर, 13 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के गौरेला-बिलासपुर नेशनल हाईवे -45 पर यातायात पूरी तरह चालू है और जहां…

    Read more

    मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

      दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें रायपुर, 13 अगस्त 2026/ मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां