Ro no D15139/23

धमतरी जिले के विकासखंडों में PMFME कार्यशाला 23 से 27 फरवरी तक

धमतरी, 21 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY)
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में खाद्य प्रसंस्करण आधारित सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को ब्रांडिंग एवं विपणन से जोड़ने तथा कृषकों, महिलाओं एवं ग्रामीण उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, धमतरी द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में एक दिवसीय प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) अंतर्गत कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशालाओं में योजना के तहत उपलब्ध अनुदान, ऋण, प्रशिक्षण, ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं विपणन संबंधी जानकारी दी जाएगी। संबंधित विभागों के क्षेत्राधिकारी एवं नोडल PMFME अधिकारियों को अधिक से अधिक हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इच्छुक कृषक, महिला स्व-सहायता समूह, युवा एवं ग्रामीण उद्यमी जो खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करना चाहते हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर योजना की विस्तृत जानकारी एवं लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम विवरण (समय – प्रातः 11:00 बजे से):
23 फरवरी 2026 को नगर पंचायत भखारा एवं जनपद पंचायत मगरलोड, 25 फरवरी 2026 को नगर पंचायत आमदी एवं जनपद पंचायत नगरी, 26 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत कुरूद एवं कुकरेल तथा 27 फरवरी 2026 को महतारी सदन करेलीबड़ी एवं जनपद पंचायत धमतरी में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, धमतरी ने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ें

  • Related Posts

    मैकडॉनल्ड्स ने रायपुर में किया विस्तार – शंकरनगर में खुला पहला हाई-स्ट्रीट रेस्टोरेंट

      रायपुर, 11अगस्त 2026 – लजीज जायके के शौकिनों के लिए शहर के हृदयस्थल शंकरनगर में छत्तीसगढ़ के पहले हाई-स्ट्रीट मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट खुल चुका है। विदित हो कि वेस्टलाइफ़ फूडवल्र्ड…

    Read more

    पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना

      रायपुर. 13 अगस्त 2026. कोरबा जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के आर्थिक सशक्तीकरण एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां