Ro no D15139/23

पत्रकार स्व. जगदीप सिंह बैस का मध्यप्रदेश की पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत स्व. बैस की सेवाओं का हुआ स्मरण
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पत्रकारिता का मार्ग आसान नहीं है। अनेक संघर्षों के बाद इस क्षेत्र में व्यक्ति सफलता प्राप्त कर संपादक भी बनता है। जीवन के कठिन रास्ते पर चलते हुए यदि कैंसर जैसी विपदा आ जाए तो कई प्रयासों के बाद चिकित्सा विज्ञान भी असमर्थ हो जाता है। पत्रकार स्व.जगदीप सिंह बैस ने मध्यप्रदेश की पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जबलपुर से भोपाल तक विभिन्न चैनल्स और अखबारों में कार्य करते हुए वे दैनिक नया इंडिया के संपादक बने। गत एक वर्ष से वे गंभीर रोग से पीड़ित थे। उनका असमय जाना परिवार और मित्रों के लिए कष्टप्रद है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को भोपाल में शिवाजी नगर स्थित सिंधु भवन में वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री जगदीप सिंह बैस को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित सभा में श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. बैस ने एक जिम्मेदार पत्रकार की भूमिका अदा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व बैस के परिजन से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व बैंस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार श्री राघवेन्द्र सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त करते हुए स्व जगदीप सिंह बैस की सेवाओं का स्मरण किया। इस अवसर पर विधायक श्री भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े, श्री आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश अग्निहोत्री, श्रीमती अनिता अग्निहोत्री, श्री मृगेंद्र सिंह, श्री देवदत्त दुबे, श्री योगीराज योगेश एवं अनेक पत्रकार एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रदेश में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन को मिली नई दिशा – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने  राज्य में गौधाम योजना का किया शुभारंभ

     जशपुर के बाला छापर स्थित गौधाम भी शामिल जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में हुआ आयोजित जशपुरनगर 14 मार्च 2026/ राज्य में गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने के…

    Read more

    रैम्प योजना अंतर्गत स्टार्टअप नीति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को मिली नवाचार एवं उद्यमिता की जानकारी

      कोरबा 13 मार्च 2026/उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट